नजरिया संवाददाता बारसोई कटिहार। बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र से नव-निर्वाचित एनडीए विधायक संगीता देवी को मंत्री पद देने की मांग तेज हो गई है। जीत की घोषणा के बाद से ही क्षेत्रवासियों, खासकर बारसोई बाजार की महिलाओं ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए कहा है कि अब समय आ गया है जब क्षेत्र को मजबूत नेतृत्व और उच्च स्तर पर प्रतिनिधित्व मिले। महिलाओं और युवाओं का कहना है कि पिछले दस वर्षों से बलरामपुर क्षेत्र का विकास लगभग ठप्प पड़ा है।
सड़क, पुल-पुलिया, स्वास्थ्य व्यवस्था, पेयजल, बाजार व्यवस्था और शिक्षा जैसी बुनियादी जरूरतों में कोई खास सुधार नहीं देखा गया। स्थानीय लोगों का मानना है कि संगीता देवी के मंत्री बनने से न सिर्फ विकास कार्यों में तेजी आएगी, बल्कि लंबित योजनाओं को भी नई गति मिलेगी।क्षेत्रवासियों का कहना है कि संगीता देवी की जीत लोगों की उम्मीदों का प्रतीक है। जनता चाहती है कि विधानसभा में उनका प्रभाव बढ़े और वे सीधे सरकार में शामिल होकर विकास से जुड़े निर्णयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। कई महिलाओं ने यह भी बताया कि बारसोई बाजार की बदहाल स्थिति, जर्जर सड़कें और शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार के साथ साथ जल निकासी के लिए बड़े नालों के निर्माण के लिए लंबे समय से आवाज उठाई जा रही है। मंत्री बनने पर इन समस्याओं का समाधान तेजी से हो सकता है। लोगों का विश्वास है कि संगीता देवी क्षेत्र के विकास की नई धुरी बन सकती है।
हाजीपुर सड़क हादसे में अररिया के प्रख्यात सर्जन डॉक्टर जितेंद्र प्रसाद व पत्नी का निधन, चिकित्सा जगत में शोक
नजरिया न्यूज़, अररिया। संवाददाता मासूम राजा। अररिया जिले के लिए यह खबर किसी गहरे आघात से कम नहीं है। जिले...























