नजरिया न्यूज। भरगामा
भरगामा थाना परिसर में सोमवार को आगामी होने वाली सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने की जिसमें थाना क्षेत्र के लगभग सभी जगहों से सैकड़ो की संख्या में जनप्रतिनिधि व पूजा कमेटी के लोग उपस्थित हुए।
थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा सरस्वती पूजा 14 फरवरी को हैं इसलिए सभी सरकारी संस्थानों सहित सार्वजनिक स्थानों पर शांतिपूर्ण तरीके से पूजा-अर्चना करें। पूजा स्थल पर किसी भी तरह की अश्लील एवं किसी के भावना को आहत करने वाले गानों पर पूर्णत: प्रतिबंध हैं। हंगामेदार ध्वनि विस्तारक यंत्र व डीजे का प्रयोग नहीं करें व हुडदंग मचाने वालों व अशांति फैलाने वाले लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुजा के दिन पुलिस गश्ती तेज रहेगी।
बैठक में एसआई अजीत कुमार चौधरी,एएसआई गौरीशंकर यादव, भाजपा पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, अपना अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव असलम बेग,मुखिया प्रतिनिधी शाहनवाज अहमद, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अरविंद झा, आडवाणी नगर मंडल अध्यक्ष कौशल सिंह भदोरिया, मुखिया प्रतिनिधी दीपक कुमार मुन्ना,पूर्व मुखिया नौरेज आलम, अखियार बख्श चुन्ना, सरपंच आजम अनवर, समीर मिश्रा, बालकृष्ण सिंह, मौसम कुमार झा, मानिकचंद पासवान, डोमी ऋषिदेव, सरोज कुमार सिंह, राजकुमार यादव, जयनाथ शर्मा, रघुनंदन राम, ब्रह्मदेव यादव, चंदन कुमार सिंह, प्रकाश चंद पोद्दार,बबलू रजक एवं सैकड़ों की संख्या में समाजसेवी एवं कमेटी के सदस्य मौजूद थे।





















