नजरिया न्यूज। भरगामा।
बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले ही एनडीए गठबंधन सरकार का बहुमत साबित हो गया। आरजेडी कोटा से स्पीकर बने अवध बिहारी चौधरी को हटाने के प्रस्ताव पर वोटिंग में 130 विधायकों ने सरकार के समर्थन में वोट किया, जबकि विपक्ष के साथ 112 विधायक ही रहे। स्पीकर को हटाने का प्रस्ताव वोटिंग से पास होने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने सरकार का विश्वास मत पेश किया। आरजेडी को बड़ा झटका लगा है और उसके तीन विधायक टूट कर नीतीश कुमार के पाले में चले गए। विश्वास मत हासिल करते हीं भाजपा कार्यकर्ताओ में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सभी ने रंग अबीर लगाते हुए खुशी का इजहार किया। भरगामा प्रखंड क्षेत्र व भाजपा व जदयू कार्यकर्ताओ में हर्षोल्लास का माहौल है। भाजपा व जदयू कार्यकर्ता एक दुसरे को मिठाई खिलाकर सरकार को शुभकामना दिया व विजय चिन्ह दिखाया।
भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सह पुर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि नितीश कुमार के मार्गदर्शन में सरकार बिहार में उन्नति, समृद्धि और प्रगति के नये आयाम स्थापित करेगी।
बिहार में एनडीए गठबंधन सामाजिक समरसता का परिचायक है। आज एनडीए के शासनकाल में समाज के हर वर्ग के लोगों सम्मान दिया जा रहा है।
मौके पर मंडल अध्यक्ष नित्यानंद मेहता, भाजपा कार्यकर्ता दीपक कुमार मुन्ना, अजय कुमार अमरेंद्र,वयोवृद्ध वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेंद्र मिश्र,चंदन कुमार सिंह, राजकुमार गुप्ता,राकेश कुमार परिहार, नारायण मेहता, संजय मेहता, चंद्रानंद झा चाणक्य, चुन्नू मेहता, चंदेश्वरी यादव, दीपक झा, डिंपल मेहता, प्रकाश पोद्दार, अजय सिंह, ललित झा, चंदन सिंह मौजूद थे





















