नजरिया न्यूज। भरगामा
भरगामा प्रखंड के रघुनाथपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या 8 में रात के 12 बजे अचानक आग लगने से एक परिवार के दो घर जलकर राख हो गया। इस अगलगी की घटना मे घर मे रखा नगदी 80 हजार, घरेलू अनाज ,लकडी के फर्निचर , कपडा सहित अन्य समान जलकर स्वाहा हो गया। इस दौरान गृहस्वामी सुमित्रा देवी पति कुशो शर्मा का दो घर जलकर राख हो गया। वहीं अगलगी के कारणों का पता नही चल पाया है। जानकारी अनुसार जिस वक्त आग लगी गृहस्वामी खाना खाकर सो रहे थे। इसी दौरान घर में सोये बच्चे जग गये व हो हल्ला करने लगे। गृहस्वामी जबतक कुछ समझ पाते आग की उंची उंची लपटे उठने लगी। आग को देखते हीं ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गयी। ग्रामीण जब तक घटनास्थल पर पहुंचे आग उग्र रूप ले चुका था। वहीं देखते ही देखते आग भडक उठी। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों ने घरेलू संसाधनो के द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस दौरान दो लाख से अधिक मुल्य की सम्पत्ति जलकर राख हो गया।
हलांकि जहां अगलगी की घटना हुई है। वहां कच्चे घर वाले घनी आबादी है। लेकिन ग्रामीण चंदूल शर्मा, गिरानंद शर्मा, सीताराम शर्मा, किशुनदेव शर्मा, रघु शर्मा, पवन शर्मा, मुकेश शर्मा की सजगता से अगलगी की बडी घटना टल गई । पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गयी है। वहीं मुखिया प्रतिनिधी दीपक कुमार मुन्ना ने पिडित परिवार के लिए प्रशासन से मुआवजे का मांग किया है। इधर अगलगी के बावत अंचलाधिकारी मनोज कुमार व राजस्व पदाधिकारी रविराज ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर राजस्व कर्मचारी को जांच प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया है।





















