कटिहार जिला प्रभारी राजकुमार
प्रखंड के नलसर पंचायत भवन परिसर में अन्नदाता किसानों को सिंचाई कि सुविधा देने के लिए तथा उनके खेतों तक बिजली पहुंचाने हेतु सरकार के द्वारा नई पहल की गई है। इसी क्रम में
कनीय विद्युत अभियंता आफताब अंसारी कि अध्यक्षता में नलसर पंचायत परिसर में कृषि विद्युत संबंधित कनेक्शन हेतु शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायत के इच्छुक किसान आवश्यक कागजात के साथ शिविर में उपस्थित होकर अपने खेतों में विद्युत कनेक्शन लेने के लिए आवेदन किया। बता दें कि आवेदन हेतु आवश्यक कागजात जैसे कि अद्यतन लगान रशीद,आधार कार्ड की छाया प्रति,वोटर कार्ड, पैन कार्ड अथवा ड्राइविंग लाइसेंस की छाया प्रति तथा आवेदक का फोटो लगाना होगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्युत कार्य अभियंता विभाष कुमार ने बताया कि नलसर पंचायत के तर्ज पर अनुमंडल के सभी पंचायत में किसानों को खेती के लिए विद्युत कनेक्शन देने के वास्ते पंचायत वार शिविर लगाया जाएगा।वहीं शिविर का समय सुबह 10:30 बजे से संध्या 4:00 बजे तक रखा गया है। आवेदन देने के उपरांत ही उक्त किसान के खेतों तक बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं मौके पर सरपंच अलीमुद्दीन मुखिया प्रतिनिधि अताऊर रहमान, वार्ड सदस्य अब्दुल के साथ-साथ क्षेत्र के दर्जनों किसान उपस्थित रहे।





















