समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर के माधोडीह निवासी मुखिया मनोरंजन गिरी के हत्याकांड के प्राथमिक एक अभियुक्त को देसी कट्टा के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने अपने कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर बताया बताया कि विगत 25 सितंबर के संध्या में उजियारपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सातनपुर पानी टंकी के पास माधोडीह वार्ड 3 निवासी राम ईश्वर गिरी के पुत्र मुखिया मनोरंजन गिरी को गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। जिस संबंध में वादनी जुली कुमारी पति स्वर्गीय मनोरंजन गिरी के द्वारा लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिक अभियुक्त मोहम्मद शाकिर के पुत्र मोहम्मद इम्तियाज उर्फ रिंकू,रामदयाल गिरी के पुत्र संजीत कुमार गिरी रामदयाल गिरी,सन्नी कुमार गिरी, ऋतिक कुमार गिरी दोनों के पिता सुजीत गिरी तीनों माधोडीह निवासी के विरुद्ध उजियारपुर थाना में आर्म्स एक्ट के अंतर्गत हत्या का कांड दर्ज किया गया। इस दौरान हत्या जैसे जगन्य घटना के गंभीरता को देखते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु डीएसपी के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया। विशेष अनुसंधान दल के सदस्यों के द्वारा सूक्ष्मतापूर्वक/ टेक्निकल अनुसंधान के आधार पर उक्त कांड में संयुक्त अप्राथमिकी अभियुक्त सातनपुर निवासी मोहम्मद गुलाब के पुत्र मोहम्मद गुलसाद को विगत 10 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।वंही 30 अक्टूबर को अनुसंधान एवं छापेमारी के क्रम में उजियारपुर थाना के द्वारा एसटीएफ के सहयोग से इस कांड के प्राथमिकी अभियुक्त माधोडीह निवासी सुजीत गिरी के पुत्र सन्नी कुमार गिरी को एक अवैध देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया।साथ ही अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
साथ ही उन्होंने कहा कि सन्नी गिरी के पास से बरामद अवैध देशी पिस्तौल के संबंध में उजियारपुर थाना में अलग से प्राथमिक की दर्ज की गई है।छापेमारी दल मे उजियारपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार, एसटीएफ पटना की टीम, एसआई ममता साह एवं राजनाथ राय शामिल थे।
अवैध बालू खनन मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी की तलाश जारी
पोठिया (किशनगंज)। (बयूरो)बीरेंद्र चौहान। दलुआहाट नेपाली चौक पर अवैध बालू खनन की सूचना पर कार्रवाई के दौरान पुलिस और कुछ...






















