कटिहार जिला प्रभारी राजकुमार।
प्रखंड के शिकारपुर पंचायत अंतर्गत कुचियामोड़ गांव में सोमवार भोर के वक्त आग लगने से एक परिवार के दो घर जल कर स्वाहा हो गए।जबकि पालतू जानवर
दो गाय, एक बकरी के आग की चपेट में आने से झुलसकर मौत हो गई। वहीं आग लगने की सूचना स्थानीय मुखिया ने अंचल पदाधिकारी को दूरभाष पर दिया सूचना प्राप्त होते ही अंचल पदाधिकारी ने तुरंत घटनास्थल पर हल्का कर्मचारी को भेजा तथा जांच कर तुरंत रिपोर्ट देने को कहा।
वहीं स्थानीय ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से जल्दी आग पर काबू पा लिया गया। अग्निकांड से पीड़ित मोहम्मद जैनुल हक ने बताया कि हम सभी परिवार वाले खाना खाकर सो रहे थे। लगभग रात के तीन बजे अचानक स्थानीय लोगों की चिल्लाने की आवाज सुनाई दी, बाहर निकल देखा कि घर के चारों ओर आग लगी हुई थी तथा आग ने विकराल रूप धारण कर रखा था।
स्थानीय लोगों की मदद से अपने परिवार को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। तब तक घर के सारे सामान एवं मवेशी आग के भेंट चढ़ चुके थे।वहीं इस संबंध में प्रखंड प्रमुख तमन्ना बेगम एवं स्थानीय मुखिया हाजिक हसन अंसारी ने अंचल पदाधिकारी से मांग किया है कि जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि दिया जाए।वही इस संबंध में अंचल पदाधिकारी रेणु कुमार ने बताया कि हल्का कर्मचारी के रिपोर्ट प्राप्त होते ही पीड़ित परिवार को नियम के अनुसार उनके खाते में मुआवजा राशि हस्तांतरित कर दी जाएगी ।





















