नजरिया न्यूज (विकास प्रकाश), अररिया।
शहर के चित्रगुप्त नगर वार्ड नंबर 21 स्थित श्री लक्ष्मीनारायण श्री चित्रगुप्त श्री बजरंगबली मंदिर में कलम-दवात के देवता भगवान चित्रगुप्त की विधिवत पूजा-अर्चना की। 
भक्तजनों ने भगवान के समक्ष अपना लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और समूचे अररिया जिले की खुशहाली, समृद्धि और विकास की कामना की।
विसर्जन पूजा के बाद दोपहर पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित शाही खिचड़ी महाभोग परसाद वितरण कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
उपस्थित श्रद्धालुओं ने आयोजन की सराहना की।
श्री लक्ष्मीनारायण श्री चित्रगुप्त श्री बजरंगबली मंदिर के अध्यक्ष प्रहलाद शरण वर्मा ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी सभी के अंतःकरण में सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा का संचार करें, यही प्रार्थना करते है।
मौके पर मंदिर कमिटी से जुड़े संरक्षक क्रमशः भूपेश्वर प्रसाद वर्मा, आनंद मोहन प्रसाद सिन्हा, सत्येन्द्र नाथ शरण, विनोद प्रसाद, धीरेन्द्र राय, गोपाल प्रसाद, वीर सिंह, शिवजी जायसवाल व रामा कांत जायसवाल, अध्यक्ष प्रहलाद शरण वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा उर्फ दीपू,
उपाध्यक्ष मनीष कुमार रॉय, प्रभारी महासचिव आनंद रंजन उर्फ सुक्कू, संयुक सचिव क्रमशः राजीव वर्मा डब्लू व निशांत शेखर उर्फ गोल्डी, कोषाध्यक्ष फणींद्र रंजन उर्फ कन्हैया, उप कोषाध्यक्ष क्रमशः एकलव्य शरण व विक्की रंजन वर्मा, मंदिर व पूजा व्यवस्थापक क्रमशः विद्या वर्मा, प्रेरणा सिन्हा, मोनिका रंजन व रीना जैन, अंकेक्षक सह मीडिया प्रभारी विनीत प्रकाश, कार्यकारिणी सदस्यों में विनय वर्मा, दीपक सिन्हा सोनी, संजय कुमार वर्मा बबलू, अरविंद श्रीवास्तव, विवेक प्रकाश, पंकज सम्राट, सूर्य नारायण भोलू, दिवेश कुमार सिन्हा, राज साकेत, दुर्गानंद ठाकुर, पियूष वर्मा, मनोज कुमार ठाकुर, यश बाबू सहित दर्जनों भक्तगण सक्रिय बताए गए।























