बीरेंद्र पांडेय, शिक्षा संवाददाता किशनगंज, 24अक्टूबर।
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 के अंतर्गत पोलिंग पार्टी एवं माइक्रो ऑब्जर्वर का द्वितीय (2nd) रेंडमाइजेशन 24अक्टूबर को जिला पदाधिकारी विशाल राज के कार्यालय वेश्म में सम्पन्न हुआ।रेंडमाइजेशन की इस प्रक्रिया में किशनगंज जिले के सभी 1366 मतदान केंद्रों के लिए कुल 1647 पोलिंग पार्टी का गठन किया गया है। इनमें सामान्य पार्टी, महिला पार्टी, दिव्यांग पार्टी एवं यूथ पार्टी शामिल हैं। इन पार्टियों में कुल 6588 मतदान कर्मियों की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही 200 माइक्रो ऑब्जर्वर की भी नियुक्ति की गई, जिनका रेंडमाइजेशन आज की प्रक्रिया में किया गया।

बिहार चुनाव 2025-किशनगंज जिले के सभी 1366 मतदान केंद्रों के लिए कुल 1647 पोलिंग पार्टी का किया गया गठन
=सामान्य पार्टी, महिला पार्टी, दिव्यांग पार्टी एवं यूथ पार्टी शामिल-नजरिया न्यूज
इस अवसर पर चारों विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक:
मनोज कुमार मीना, IAS, सामान्य प्रेक्षक, 54-किशनगंज,
श्रवण प्रमोद हार्डिकर, IAS, सामान्य प्रेक्षक, 53-ठाकुरगंज,
वैभव श्रीवास्तव, IAS, सामान्य प्रेक्षक, 52-बहादुरगंज,
अवधेश कुमार तिवारी, IAS, सामान्य प्रेक्षक, 55-कोचाधामन
गौरतलब है कि रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया में जिला निर्वाचन पदाधिकारी – सह – जिला पदाधिकारी विशाल राज, निर्वाची पदाधिकारी, 53 ठाकुरगंज- सह – उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार झा, निर्वाची पदाधिकारी, 55 कोचाधामन – सह – एडीएम अमरेन्द्र कुमार पंकज, निर्वाची पदाधिकारी, 54 किशनगंज – सह – अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार, निर्वाची पदाधिकारी, 52 बहादुरगंज – सह – डीसीएलआर शिवशंकर पासवान, नोडल पदाधिकारी कार्मिक कोषांग श्रीमती सुनीता कुमारी, उपनिर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती परवीन जहाँ सहित डीआईओ सिराजुल हसन, मनोज कुमार (कार्मिक कोषांग) एवं अन्य कर्मी उपस्थित रहे। बता दें कि रेंडमाइजेशन की तकनीकी प्रक्रिया डीआईओ सिराजुल हसन द्वारा सम्पन्न की गई।






















