वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो किशनगंज, 24अक्टूबर।
आज 24 अक्टूबर को नगर परिषद, किशनगंज के वार्ड संख्या 19 स्थित महादलित टोला में SVEEP गतिविधि के अंतर्गत डीएम विशाल राज द्वारा स्थानीय जनसमुदाय के साथ चौपाल कार्यक्रम में संवाद किया गया। साथ ही मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को लेकर हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारंभ किया गया।
बिहार चुनाव 2025- हस्ताक्षर अभियान का शहरी क्षेत्र में शुभारंभ करते डीएम किशनगंज श्री विशाल राज-नजरिया न्यूज
कार्यक्रम के दौरान मतदाताओं में उत्साह देखा गया।डीएम विशाल राज ने लोकतंत्र में मतदान के महत्त्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए मतदाताओं की भूमिका पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा:
लोभ, लालच, भय या दबाव से मुक्त होकर स्वतंत्र रूप से मतदान सभी को करना है।किसी भी मतदाता को मतदान में बांधा या भय की स्थिति दिखती है, तो उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दें। उन्होंने इस दौरान अपील करते हुए कहा:
जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06456-225152 जारी किया गया है, जिस पर कोई भी नागरिक सूचना दे सकेगा।
इस अवसर पर डीएम विशाल राज द्वारा “मतदान अवश्य करें” हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ भी किया गया।
कार्यक्रम में जिला कल्याण पदाधिकारी, किशनगंज सहित अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

















