दुर्केश सिंह,संपादकीय प्रभारी नजरिया न्यूज, 12जनवरी।
मुख्यमंत्री जी!देश को कब्जा से मुक्त कराने का वीणा आपने उठाया था। अब, आप पर ही कब्जा कर लिया गया है। आपका भतीजा कांग्रेस और वामदल व अन्य साथियों के सहयोग से देश को मुक्त कब्जा से मुक्त कराने का संकल्प लेता है।
यह बात निवर्तमान मुख्यमंत्री और राजद विधायक तेजस्वी यादव ने आज कही। वे विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष को हटाने के प्रस्ताव पर विरोध में बोल रहे थे। इससे पहले विधानसभा स्पीकर को हटाने का प्रस्ताव कैबिनेट मंत्रियों की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में पेश किया। शुभारंभ में विधानसभा उपाध्यक्ष के द्वारा विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ सदन में पेश प्रस्ताव के विरोध में करने वाले सदस्य को सदन से बाहर निकलने का आग्रह किया।





















