नजरिया न्यूज़, पुर्णिया। मलय कुमार झा।
बिहार में चुनावी घमासान के बीच एक बड़ा उलटफेर सामने आ रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को बड़ा झटका लगा है। सीएम के खासमखास पूर्णियां से जदयू के दो बार सांसद रहे संतोष कुशवाहा ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देकर अब जदयू छोड़ राजद के लालटेन का हाथ थाम लिया। जानकार सूत्रों के मुताबिक संतोष कुशवाहा धमदाहा विधानसभा से खाद्य उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में राजद के टिकट से चुनाव लड़ेंगे। संतोष कुशवाहा के अचानक पाला बदलने से सीमांचल में सियासी हलचल बढ़ गई है।
पूर्व सांसद के समर्थक इस निर्णय से काफी खुश हैं। पूर्णिया से लगभग दो सौ समर्थक अपने नेता के समर्थन में पटना रवाना हो चुके हैं।
पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा के समर्थक जदयू के पूर्व युवा जिला अध्यक्ष प्रदीप मेहता , डगरूआ के प्रखंड प्रमुख रितेश कुमार , युवा जदयू के प्रदेश महासचिव अविनाश कुमार, सुशांत कुशवाहा, छात्र विश्वाविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष माणिक अलम ने कहा की जदयू में संतोष कुशवाहा की अनदेखी की जा रही थी। लिहाजा राजद का दामन थाम लिया। गुरुवार देर रात संतोष कुशवाहा ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव उनके आवास पर मुलाकत भी किया। इसके बाद धमदाहा से राजद के टिकट पर चुनाव लड़ने का अश्वासन मिला है। बताया जा रहा है कि आगामी सोलह अक्टूबर को संतोष कुशवाहा धमदाहा से आरजेडी के टिकट पर नामांकन करेंगे। यह बात भी सामने आ रही है कि संतोष कुशवाहा अपने भाई को कटिहार के कदवा विधानसभा सीट से जदयू के टिकट पर चुनाव लड़वाना चाह रहे थे। जदयू के आलाकमान और कद्दावर नेताओं से संतोष कुशवाहा की नहीं बनी। अंततः तीर को गुडबाय कहते हुए लालटेन की लौ तेज करने के लिए चुनावी समर में कूद रहे हैं। साल 2024 के लोकसभा चुनाव के समय संतोष कुशवाहा और लेसी सिंह के बीच मनमुटाव था। दोनों एक साथ सार्वजनिक मंच भी शेयर नहीं करते थे।
बाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर दोनों के बीच सुलह हुई। मगर सियासी समर में लोकसभा चुनाव में संतोष कुशवाहा को हार का मुंह देखना पड़ा।
निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पप्पू यादव ने कुशवाहा को पटखनी देकर जीत के हैट्रिक से रोक दिया। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बार के चुनाव में लेसी सिंह के सामने संतोष कुशवाहा की साख बचती है या फिर जदयू जीत का छक्का लगाती है।
बिहार -डीडीसी किशनगंज ने की आवास सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा
वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज, ब्यूरो किशनगंज, 7 दिसंबर। उपविकास आयुक्त प्रदीप कुमार झा की अध्यक्षता में DRDA स्थित कनकई सभागार...
















