मीरा प्रवीण वत्स, विशेष संवाददाता नजरिया न्यूज 29सितंबर।
राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर वोट चोरी के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी सुल्तानपुर द्वारा तिकोनिया पार्क पर शहर अध्यक्ष शकील अंसारी के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने किया। इस दौरान वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान के तहत लोगों का समर्थन जुटाया गया। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने बताया कि यह अभियान कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व के निर्णय के तहत आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि इस अभियान में नगर के बुद्धिजीवी, शिक्षक और आम नागरिक शामिल हुए और उन्होंने अपने हस्ताक्षर अभियान में समर्थन देकर इसे व्यापक बनाया। कहा कि यह हस्ताक्षर अभियान 15 अक्टूबर के बाद दिल्ली स्थित चुनाव आयोग को सौंपा जाएगा, जिसमें करोड़ों की संख्या में हस्ताक्षर शामिल होंगे।
कांग्रेस पार्टी का हस्ताक्षर अभियान – नजरिया न्यूज, सुलतानपुर
शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि कहा कि, सुल्तानपुर की धरती, जिसने हमेशा लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज़ उठाई है, आज फिर एक ऐतिहासिक आंदोलन की साक्षी बन रही है। कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर इस ‘भ्रष्ट और जनविरोधी’ सरकार का सामना करेगी। यह हस्ताक्षर अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता का घोषणा-पत्र है कि अब भाजपा की तानाशाही और धोखेबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि भाजपा सरकार आज देश और प्रदेश में लोकतंत्र का गला घोंटने का कार्य कर रही है। चुनाव में जनादेश को चुराकर सत्ता में बने रहना लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज़ को दबाने के लिए विपक्षी नेताओं पर झूठे मुकदमे लादे जा रहे हैं, आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करके हर विरोधी स्वर को कुचलने की कोशिश की जा रही है।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा, वरिष्ठ नेता सलाहुद्दीन हाशमी, हौसिला प्रसाद भीम,रणजीत सिंह सलूजा,कमर खान,सुब्रत सिंह,आवेश अहमद,सुनील सिंह चौहान,हामिद राईनी,गुडडू जायसवाल,सुरेश चंद्र मिश्र,अतीक अहमद,अवधेश गौतम, जाकिर हसन,मोहसिन सलीम,इमरान अहमद,इंतजार अहमद,शहबाज खान,श्याम लगन कोरी समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।























