नजरिया न्यूज। भरगामा।
रविवार को भरगामा प्रखंड अंतर्गत धनेश्वरी पंचायत के तोनहा हाट पर संगठन विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद प्रखंड अध्यक्ष विशाल आर्यन ने की जिसमें पूर्व विहिप अध्यक्ष राकेश रंजन परिहार संगठन के विस्तार को लेकर रूपरेखा तैयार किए।
जिसमें विभिन्न दायित्व का चयन कर उन्हें संगठन कैसे मजबूत हो इसका दिशा निर्देश दिए। इस बैठक में उपाध्यक्ष संजीत कुमार, मंत्री सोनू सिंह, संयोजक प्रवेश मंडल, सह संयोजक ज्योतिष कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी माधव भगत, सह मंत्री सुंदरम सिंह, प्रहलाद मेहता, अमित कुमार, नयन यादव, सुमन भगत, रामकृष्ण मेहता, संजीव ठाकुर, सागर दास, गुपन दास, प्रवीण दास, मोना दास, विकास दास, पंकज दास, संजय मेहता, मनोज दास, रमेश राम टुनटुन जी, रमेश कुमार मेहता, देवेंद्र कुमार, उमेश कुमार, राकेश कुमार, सरबजीत कुमार, श्याम मंडल, सुनील कुमार मेहता, विकास कुमार, रमेश कुमार, संतोष कुमार, अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।





















