नई दिल्ली -प्रत्यक्ष कर संग्रह: प्रतिदाय का शुद्ध, 20.25% की वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि के साथ 15.60 लाख करोड़ रुपये
शुद्ध कॉर्पोरेट आयकर 13.57% और शुद्ध व्यक्तिगत आयकर की क्रमशः 26.91% की दर से वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि
अप्रैल, 2023 से 10 फरवरी, 2024 के दौरान 2.77 लाख करोड़ रुपये के प्रतिदाय जारी
अशोक सिंह, सुबेदार, नजरिया न्यूज, मुंबई, ।
प्रत्यक्ष कर संग्रह के अनंतिम आंकड़ों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने बयान जारी करके आज दी:
10 फरवरी, 2024 तक प्रत्यक्ष कर संग्रह से पता चलता है कि सकल संग्रह 18.38 लाख करोड़ रुपये है। जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के सकल संग्रह से 17.30% अधिक है। प्रत्यक्ष कर संग्रह, प्रतिदाय का शुद्ध,15.60 लाख करोड़ रुपये है। जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के शुद्ध संग्रह से 20.25% अधिक है। यह संग्रह वित्त वर्ष 2023-24 के लिए प्रत्यक्ष कर के कुल संशोधित अनुमान का 80.23% है।
कॉर्पोरेट आयकर (सीआईटी) और व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी) के लिए सकल राजस्व संग्रह भी लगातार वृद्धि कर रहा है। कॉर्पोरेट आयकर (सीआईटी)के लिए विकास दर 9.16% है जबकि व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी)के लिए विकास दर 25.67% (केवल पीआईटी) है। प्रतिभूति लेन-देन कर (एसटीटी) सहित व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी) 25.93% है। प्रतिदाय के समायोजन के पश्चात, कॉर्पोरेट आयकर (सीआईटी)संग्रह में शुद्ध वृद्धि 13.57% है और व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी)संग्रह में 26.91% (केवल पीआईटी) है और प्रतिभूति लेन-देन कर (एसटीटी) सहित व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी) 27.17%है।
1 अप्रैल, 2023 से 10 फरवरी, 2024 के दौरान 2.77 लाख करोड़ रुपये की राशि के प्रतिदाय जारी किए गए हैं।





















