आगामी 14 फरवरी बुधवार को बसंत पंचमी उत्सव व सरस्वती पूजा को लेकर रविवार को बारसोई थाना में नव पदास्थापित थाना अध्यक्ष हरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं की डीजे बाजा पर प्रतिबंध है। उत्सव के समय डीजे बजाना बिल्कुल मना है। वहीं प्रत्येक पूजा कमेटी को अपना वॉलिंटियर परिचय पत्र के साथ रखना है। ताकि मैं मेले पर अपना नियंत्रण बना रहे। इसके साथ ही प्रत्येक सार्वजनिक पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य है। ऐसा नियम पहले से ही आ रहा है और इसी नियम को हम लोगों को सरस्वती पूजा में भी मानना है। उन्होंने उपस्थित जन प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि उत्सव के समय असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं। इसलिए आपको भी सक्रिय होना है
और अफवाहें पर बिल्कुल ध्यान नहीं देना है। इतना ही नहीं आप जनप्रतिनिधियों को अफवाह रोकने में भी प्रशासन का सहयोग करना है। वहीं इस अवसर पर उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता, नगर पंचायत और पंचायत के प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपने ओर से पुलिस प्रशासन को आश्वासन दिया और कहा कि बारसोई में सभी धर्म के लोग बड़े ही प्यार से मिलजुल कर रहते हैं। यहां किसी प्रकार की विधि व्यवस्था बिगड़ना जैसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती है। हम लोग पूरा प्रयास करेंगे कि पूर्व के भांति उत्सव शांतिपूर्ण पूर्वक संपन्न हो जाय, वहीं इस अवसर पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह, जदयू नेता मनोज कुमार साह, मामून रशीद, मेघनाथ मंडल, धर्मेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार साह, राजेंद्र यादव, पिंटू यादव, पिंटू कुमार, तिलक साह उपस्थित रहे।
ईद व रामनवमी को लेकर फारबिसगंज में शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिए कड़े निर्देश
नजरिया न्यूज़, फारबिसगंज/अररिया। आगामी ईद और रामनवमी शोभायात्रा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार...





















