कटिहार जिला प्रभारी राजकुमार
पिछले डेढ़ दशक से बारसोई के खुदरा व्यापारियों जिसमें ज्यादातर रेडीमेड कपड़े के विक्रेता हैं। कोलकाता से पार्सल ब्रेक वेन बुकिंग के जरिए 13 145 कोलकाता राधिकापुर एक्सप्रेस में अपना माल बुक करके टिकट के साथ माल लेकर घर आते थे। परंतु लगभग दो महीने पहले से बारसोई जंक्शन पर उक्त ट्रेन का स्टॉपेज 5 मिनट से घटाकर 2 मिनट कर दिया गया है। जिसके चलते यहां व्यापारियों का माल ब्रेक वेन से अनलोड नहीं हो पाता और। यही कारण है कि कोलकाता में बारसोई के लिए अब ब्रेक वेन बुकिंग नहीं हो रहा है। जिसको लेकर व्यापारियों में काफी आक्रोश है। बता दें कि दसकों से लोगों को यह सुविधा मिल रही थी कि अपने साथ ट्रेन में माल लेकर घर आ जाते थे। और सुविधा अनुसार दुकानदारी कर सकते थे। परंतु अब ब्रेक बुकिंग बंद हो जाने से माल अपने बाजार तक पहुंचने में एक हफ्ता से अधिक का समय लग जाता है। और इसमें खर्च भी अधिक आता है। जिसके चलते व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस संबंध में व्यापारियों ने भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि बारसोई के निकट ही पश्चिम बंगाल का रायगंज स्टेशन है जहां ना तो जंक्शन है और ना ही मेन लाइन का स्टेशन है। फिर भी वहां स्टॉपेज 5 मिनट या उससे अधिक है। और बारसोई के स्टॉपेज को पहले से घटा दिया गया है। इस संबंध में व्यापारी रौनक अग्रवाल ने कहा कि बारसोई के साथ सौतेला व्यवहार होता है। उन्होंन कहा कि वैसे तो चार दशक से पहले से यहां के व्यापारी इस तरह के ब्रेक बुकिंग कि सुविधा लेते आ रहे हैं। पर बीच में जब राधिकापुर से कोलकाता के लिए ट्रेन खुली तो व्यापारियों के लिए ब्रेक बुकिंग की सुविधा इसी ट्रेन में दी गई जबकि इससे पहले कोलकाता सिलीगुड़ी वाले एक दो एक्सप्रेस में ब्रेक बुकिंग की सुविधा दी गई थी। वहीं बारसोई के व्यापारियों ने रेल प्रशासन से राधिकापुर के स्टॉपेज को फिर से 5 मिनट का करने और ब्रेक बुकिंग की सुविधा बहाल करने की मांग की है।



















