समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के पगरा स्थित निर्माणाधीन भवन में पूर्व अंतर्राष्ट्रीय मुख्य प्रशासिका डॉ० दादी प्रकाशमणि जी (1969 – 2007) की पुण्यतिथि विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाई गई।
विश्व बंधुत्व दिवस की प्रासंगिकता एवं दादीजी के संपूर्ण जीवन की धारणा पर प्रकाश डालते हुए ब्रह्माकुमारी सोनिका बहन ने कहा कि परम-श्रद्धेय दादी प्रकाशमणि जी का संपूर्ण जीवन विश्व बंधुत्व की भावना को साकार करने के लिए समर्पित रहा। दादी जी के संपर्क में जो भी आया, सभी के द्वारा दादी जी को अपनेपन की गहरी अनुभूति हुई। क्योंकि दादी जी सभी को एक परमपिता की संतान आत्मा भाई के रूप में देखा करती थीं। उनका विचार था- सब एक के हैं और एक हैं।
सारा विश्व हमारा परिवार है। उनके कुशल नेतृत्व का ही परिणाम था कि आज यह संस्थान विश्व के 140 देशों में 8500 सेवाकेंद्रों के द्वारा अपने नि:स्वार्थ कार्यों से विश्व बंधुत्व का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। दादी प्रकाशमणि जी सादगी, सरलता, नम्रता, संतुष्टता, दिव्यता, हर्षितमुखता सहित सभी दिव्य गुणों की खान थीं। यही कारण था कि बड़े-बड़े राजनेता, धर्मनेता और वैज्ञानिक स्वत: उनके आगे नतमस्तक हो जाते। निमित्त भाव, निर्मान स्वभाव और निर्मल वाणी उनके जीवन के आदर्श थे।
मौके पर उपस्थित भाई-बहनों ने दादी जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उमरिया नजरिया न्यूज़ ओम प्रकाश अग्रवाल
उमरिया जिले में अवैध उत्खनन का बोल बाला उमरिया नजरिया न्यूज़ ओम प्रकाश अग्रवाल बांधवबारा रेलवे कोल यार्ड...














