अमर शहीद विपिन सिंह फाउंडेशन के द्वारा केसरिया मिडिल स्कूल के खेल मैदान में आज को ग्रैंड मेगा जॉब फेयर सह निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का भव्य आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणविजय सिंह चौहान, राष्ट्रीय संयोजक सह आयोजक आलोक कुमार सिंह, सहित अन्य आगत अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस रोजगार मेला में एमआरएफ, एसबीआई कार्ड, कलपतरु, अमेजन, एयरटेल सहित करीब 60 कंपनियों का स्टॉल लगाया गया। जिसमें आयोजक आलोक कुमार सिंह के द्वारा 4500 युवक और युवतियों को नियुक्ति पत्र दिया गया।
इस रोजगार मेला में करीब दस हजार युवा पहुंचे।
जहां सेल्स एक्सक्यूटिव, सेल्स ट्रेनी सहित विभिन्न पद के लिए अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। आवेदन उपरांत संबंधित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। जिनका चयन किया जाएगा। वहीं निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में सैकड़ों मरीजों की जांच कर आवश्यक दवा व चश्मा दी गई।
रोजगार मेला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए आयोजक आलोक कुमार सिंह ने कहा कि इस रोजगार मेला का उद्देश्य बेरोजगारी को कम करना है। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को इस आयोजन के माध्यम से जॉब मुहैया कराई गई है। केसरिया के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब इतने बड़े पैमाने पर जॉब फेयर लगा है।
अररिया – मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव
नजरिया न्यूज़, आर एस अररिया। विकाश प्रकाश। मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल परिसर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी...















