बिहार में वोट चोरी के मुद्दे पर देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बिहार के रोहतास से निकली वोटर अधिकार यात्रा सीतामढ़ी जिले से होते हुए मोतिहारी में 28 अगस्त को पहुँचेगी जिसको लेकर महागठबंधन के सभी पार्टियां तैयारी में जुटी है।राहुल तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा पुर्वी चम्पारण जिले के ढाका विधानसभा में आगमन होगा जहाँ चिरैया विधानसभा क्षेत्र होकर मोतिहारी पहुचेंगे। इधर राहुल और तेजस्वी के यात्रा को लेकर महागठबंधन के कार्यकर्त्ताओं में काफ़ी उत्साह देखा जा रहा है।
राजद के नेता सह मोतिहारी विधानसभा संभावित प्रत्याशी मनोज गुप्ता के द्वारा राहुल गांधी और तेजस्वी की पदयात्रा मोतिहारी विधानसभा में पहुचने पर भव्य स्वगत की तैयारी की जा रही है, राजद नेता मनोज गुप्ता ने काहा की हमलोग अपने नेता के स्वागत में पुरे मोतिहारी विधानसभा को दुल्हन तरह सजा रहे है। जगह जगह पर तोरण द्वार के साथ झंडा बैनर के साथ बैंड बजा की धुन के साथ राजद के हाजरो समर्थकों के साथ अपने नेताओं का स्वगत किया जाएगा।
यहां बतादे की 28 अगस्त को मोतीहारी विधानसभा में ढाका-मोतिहारी मार्ग से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का आगमन मोतिहारी होगा, रास्ते मे जगह जगह पर राहुल तेजस्वी का पोस्टर लगा तोरण द्वार दर्जनो से ज्यादा के साथ जगह जगह पार्टी की झंडा लगाया जा रहा है।राजद पार्टी समेत महागठबंधन के कार्यकर्ताओं के द्वारा समानित किये जाने के साथ राहुल गांधी को देखने की अपार भीड़ की संभावना जताई जा रही है।
अररिया – मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव
नजरिया न्यूज़, आर एस अररिया। विकाश प्रकाश। मोहिनी देवी मेमोरियल स्कूल परिसर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी...















