=देश के लिए जान न्यौछावर करने वाले अमर बलिदानियों को किया गया याद
मीरा प्रवीण वत्स, विशेष संवाददाता नजरिया न्यूज, सुलतानपुर, 15अगस्त।
सुलतानपुर।भाजपा जिला कार्यालय पर 79 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया।इस दौरान राष्ट्रगान गाया गया।भारत माता की जय और वन्देमातरम के उद्घोष के साथ देश के लिए जान न्यौछावर करने वाले अमर बलिदानियों को याद किया गया।भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा देश की स्वतंत्रता अनगिनत त्याग और बलिदान का परिणाम है।उन्होंने कहा आज के दिन हम सभी को विकसित व आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए वोकल फार लोकल का संकल्प लेना चाहिए।झंडारोहण में पूर्व मंत्री ओम प्रकाश पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा, डॉ सीताशरण त्रिपाठी, प्रवीन कुमार अग्रवाल, योगेंद्र प्रताप सिंह,कृपा शंकर मिश्रा,मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी,विजय त्रिपाठी, संदीप सिंह,धर्मेन्द्र कुमार,डॉ प्रीति प्रकाश आदि विशिष्ट जनों की गरिमामयी मौजूदगी रही।























