=जलस्तर ऊपर पहुंचने के कारण आगरा, इटावा का आंशिक, औरैया, जालौन और यमुना जी के तटवर्ती क्षेत्र और प्रयागराज में मां गंगा जी के साथ यमुना जी का मिलन हो जाने पर बलिया तक का पूरा क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हुआ है: मुख्यमंत्री
अरुण सिंह, नजरिया न्यूज संवाददाता, लखनऊ, 6 अगस्त।
मुख्यमंत्री ने जनपद औरैया में बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत सहायता किट तथा आपदा में दिवंगत लोगों के परिजनों को 04-04 लाख का चेक वितरित किए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच जनपद औरैया में बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत सहायता किट का वितरण किया।
विभिन्न लाभार्थियों को कृषि अनुदान के प्रतीकात्मक चेक, दैवीय आपदा से
प्रभावित लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत प्रमाण-पत्र प्रदान किए।
मुख्यमंत्री ने कहा:
प्रदेश के 21 जनपद बाढ़ से प्रभावित हैं। औरैया जनपद के 12 राजस्व ग्रामों में 5,000 से अधिक परिवार यमुना नदी में आयी बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए हर जनपद में प्रभारी मंत्रियों की तैनाती की गई।सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ है और उनका
हर प्रकार से सहयोग करने के लिए तत्पर है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा:
एनडीआरएफ की 16, एसडीआरएफ की 18 और पीएसी की फ्लड यूनिट की 31 टीमें बाढ़ प्रभावित जनपदों में राहत कार्य संचालित कर रहीं हैं।
उत्तर प्रदेश – प्रयागराज में मां गंगा जी के साथ यमुना जी का मिलन हो जाने पर बलिया तक का पूरा क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हुआ है: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा:
किसानों की फसलों के नुकसान का सर्वेक्षण करने के लिए आदेश
दिए गए हैं।रिपोर्ट आते ही तत्काल मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आगरा और औरैया के मध्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।उन्होंने विभिन्न लाभार्थियों को कृषि अनुदान के प्रतीकात्मक चेक, दैवीय आपदा से प्रभावित लोगों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत प्रमाण-पत्र प्रदान किए। उन्होंने आपदा में दिवंगत लोगों के परिजनों को 04-04 लाख रुपये के चेक भी प्रदान किए। उन्होंने जनपद औरैया में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अशोक का पौधा भी रोपित किया।
मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों तथा उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विगत 10-15 दिनों में अत्यधिक वर्षा के कारण उत्तर प्रदेश के 21 जनपद बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। औरैया जनपद के 12 राजस्व ग्रामों में 5,000 से अधिक परिवार यमुना नदी में आयी बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निरीक्षण और राहत कार्यों की समीक्षा करने के तथा उन्हें प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए हर जनपद में प्रभारी मंत्रियों की तैनाती की गई है।
मुख्यमंत्रीजी ने कहा कि राजस्थान में चम्बल नदी में धौलपुर आदि से जल छोड़ने के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हुई है। सामान्यतः यमुना जी में खतरे का निशान 113 मीटर है। खतरे के निशान से भी साढ़े चार मीटर ऊपर जलस्तर पहुंचने के कारण यह स्थितियां उत्पन्न हुई है। जिससे आगरा, इटावा का आंशिक क्षेत्र, औरैया, जालौन और यमुना जी के तटवर्ती क्षेत्र और प्रयागराज में मां गंगा जी के साथ यमुना जी का मिलन हो जाने पर बलिया तक का पूरा क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हुआ है।





















