• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
सहारनपुर- जन शिकायतों की निष्पादन प्रक्रिया से मुख्यमंत्री असंतुष्ट

सहारनपुर- जन शिकायतों की निष्पादन प्रक्रिया से मुख्यमंत्री असंतुष्ट

August 6, 2025
अररिया – न्याय आपके द्वार योजना : 15 अगस्त से पहले अररिया की हर पंचायत में शुरू होगा विधिक सहायता केंद्र, डीएलएसए ने जारी किया एक्शन प्लान

अररिया – न्याय आपके द्वार योजना : 15 अगस्त से पहले अररिया की हर पंचायत में शुरू होगा विधिक सहायता केंद्र, डीएलएसए ने जारी किया एक्शन प्लान

July 30, 2026
अररिया – भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 2.042 किलोग्राम गांजा व ₹10.88 लाख नकद बरामद

अररिया – भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 2.042 किलोग्राम गांजा व ₹10.88 लाख नकद बरामद

July 30, 2026
अररिया – गुरु पूर्णिमा पर खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का सम्मान, दिव्य ज्योति शिव साईं मंदिर में आयोजित हुआ प्रेरणादायी समारोह

अररिया – गुरु पूर्णिमा पर खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का सम्मान, दिव्य ज्योति शिव साईं मंदिर में आयोजित हुआ प्रेरणादायी समारोह

July 30, 2026
अररिया – Digital Press Club™ के सदस्य राजीव सिंह ने किया रक्तदान, कहा – जान बचाने से बड़ा कोई धर्म नहीं

अररिया – Digital Press Club™ के सदस्य राजीव सिंह ने किया रक्तदान, कहा – जान बचाने से बड़ा कोई धर्म नहीं

July 29, 2026
नेपाल हिंसा के विरोध में विराटनगर बंद, जोगबनी सीमा पर भी अररिया प्रशासन मुस्तैद।

नेपाल हिंसा के विरोध में विराटनगर बंद, जोगबनी सीमा पर भी अररिया प्रशासन मुस्तैद।

July 29, 2026
अररिया – जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, धारदार हथियार से हमला; घायल सदर अस्पताल रेफर

अररिया – जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, धारदार हथियार से हमला; घायल सदर अस्पताल रेफर

July 28, 2026
अररिया – कारा में शुरू हुआ मुलाकात से न्याय तक” विधिक सहायता केंद्र

अररिया – कारा में शुरू हुआ मुलाकात से न्याय तक” विधिक सहायता केंद्र

July 27, 2026
अररिया – स्कॉर्पियो से 250.560 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

अररिया – स्कॉर्पियो से 250.560 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

July 27, 2026
बाइक चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

बाइक चोरी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

July 27, 2026
मोबाइल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, सह चालक ट्रांजिट रिमांड पर

मोबाइल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार, सह चालक ट्रांजिट रिमांड पर

July 27, 2026
धरना-प्रदर्शन के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट, भरगामा में फ्लैग मार्च निकाल शांति बनाए रखने की अपील

धरना-प्रदर्शन के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट, भरगामा में फ्लैग मार्च निकाल शांति बनाए रखने की अपील

July 27, 2026
मुख्यमंत्री के कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को सिकटी प्रखंड सभागार में विशेष कार्यक्रम

मुख्यमंत्री के कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को सिकटी प्रखंड सभागार में विशेष कार्यक्रम

July 27, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 30, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

सहारनपुर- जन शिकायतों की निष्पादन प्रक्रिया से मुख्यमंत्री असंतुष्ट

by Office Araria
August 6, 2025
0
सहारनपुर- जन शिकायतों की निष्पादन प्रक्रिया से मुख्यमंत्री असंतुष्ट
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 170

 == जब तक शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं होता, तब तक निस्तारण अच्छा नहीं माना जाता है: मुख्यमंत्री

अरुण सिंह, संवाददाता नजरिया न्यूज ,लखनऊ ,04 अगस्त।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद सहारनपुर में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठककर विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की मण्डलीय समीक्षा की। मुख्यमंत्री जी ने सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय से पूर्ण किये जाने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यां के सम्बन्ध में नोडल अधिकारी नामित करते हुए कार्यों की साप्ताहिक, पाक्षिक व मासिक समीक्षा की जाए। उन्होंने माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर के शेष निर्माण कार्यां को तेजी से पूर्ण करने तथा कार्यदायी संस्था को माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, विश्वविद्यालय प्रशासन को यथाशीघ्र हैण्डओवर करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री जी ने जलजीवन मिशन के अन्तर्गत वॉटर सप्लाई टेस्टिंग के उपरान्त पाइपलाइन डालने हेतु काटी गयी सड़कों की मरम्मत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी समय-समय पर इस कार्य का निरीक्षण करें। गौशालाओं पर निराश्रित गोवंश हेतु चारे व भूसे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। पशुओं में होने वाली लम्पी बीमारी की रोकथाम के लिए आवश्यक प्रबन्ध किये जाएं। किसी भी दशा में उर्वरकों की ब्लैक मार्केटिंग न हो तथा रकबे के हिसाब से सभी किसानों को उर्वरक उपलब्ध हो।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मण्डल में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की प्रगति बढ़ायी जाए। जर्जर विद्यालयों के मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण किये जाएं। किसी भी दशा में बच्चों की पढ़ाई बाधित नहीं होनी चाहिए। विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति समय से सुनिश्चित की जाए तथा उनकी उपस्थिति का रैण्डम सत्यापन भी किया जाए। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत कार्यों को समय से पूर्ण किया जाए। विद्युत विभाग ओवर बिलिंग की शिकायतां का समय से निस्तारण करें तथा निर्धारित घण्टों के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करे। मनरेगा के अन्तर्गत कार्य करने वाले श्रमिकों को समय से भुगतान किया जाए। सामुदायिक शौचालयों की महिला केयरटेकरों को प्रत्येक माह भुगतान किया जाए और समय-समय पर इनका सत्यापन भी किया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने आई0जी0आर0एस0, सी0एम0 हेल्पलाइन व जनसुनवाई के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि लोगों की शिकायतों/समस्याओं का मेरिट के साथ समय से निस्तारण कराया जाए। आवेदनकर्ता से दूरभाष पर वार्ता कर निस्तारण की गुणवत्ता का सत्यापन भी किया जाए। जब तक शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं होता, तब तक निस्तारण अच्छा नहीं माना जाता है। प्रत्येक अधिकारी अपने कार्यालय में नियत समय में जनसुनवाई करें। राजस्व से सम्बन्धित लम्बित वादों का मेरिट के आधार पर तत्काल निस्तारण कराया जाए। पैमाइश सम्बन्धी कार्यों को प्राथमिकता से करें, ताकि विवाद की स्थिति न पैदा हो।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में 10 डायलिसिस मशीनों का मांगपत्र शीघ्र प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को प्रेषित किया जाए। मेडिकल कॉलेज में साफ-सफाई व दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित रहे तथा समस्त प्रकार की जनसुविधाएं पूर्ण रूप से हों। ओ0पी0डी0 का संचालन नियमित हो और प्रधानाचार्य स्वयं ओ0पी0डी0 व वॉर्डों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें। मरीजों से स्वास्थ्य सम्बन्धी परीक्षणों/जांच में निर्धारित धनराशि ही ली जाए। प्रत्येक जिला अस्पताल, सी0एच0सी0, पी0एच0सी0 में एन्टीवेनम इंजेक्शन उपलब्ध रहें। इमरजेंसी सुविधाएं सक्रिय रहें। मुख्यमंत्री जी ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को निक्षय मित्र बनने के लिए प्रेरित किया। निक्षय मित्र टी0बी0 के मरीजों से 15 दिन में अवश्य मिलें और पोषण पोटली का वितरण भी करें, ताकि प्रदेश को पूर्णतया टी0बी0 मुक्त किया जा सके।

उत्तर प्रदेश – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद सहारनपुर में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठककर विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की,मण्डल के अधिकारियों को दिए निर्देश…

मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में कृषि, सामाजिक सेवा, शिक्षा, कला, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में अच्छा व प्रेरणादायी कार्य करने वाले व्यक्तियों के नाम पद्मश्री पुरस्कारों हेतु संस्तुति कर शासन को प्रेषित करें। समस्त अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करें और जनभावनाओं का ध्यान रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करें। आवश्यक कार्यों के लिए धनराशि का डिमाण्ड पत्र समय से शासन को भेजा जाए।
मुख्यमंत्री जी ने सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि नशामुक्ति के लिए अभियान चलाया जाए और इसके दृष्टिगत मेडिकल स्टोरों में दी जा रही दवाओं पर निगरानी रखी जाए। एन0डी0पी0एस0 के अन्तर्गत प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने ड्रोन के माध्यम से भय व दहशत फैलाने वाले अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर निरन्तर मॉनीटरिंग कर भ्रामक खबरों को फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाए। पी0आर0वी0 112 की पेट्रोलिंग बढ़ायी जाए। महिला सुरक्षा को और सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने साइबर फ्रॉड करने व फैलाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने और इस सम्बन्ध में आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए। शराब पीकर वाहन चलाने वालों व बाइक तथा कार से स्टंट करने वालों से सख्ती से निपटा जाए।
मुख्यमंत्री जी ने समीक्षा बैठक से पूर्व सहारनपुर मण्डल के सांसदों, विधायकों एवं विधान परिषद सदस्यों के साथ लोक निर्माण विभाग, पर्यटन विभाग एवं नगर विकास विभाग के कार्यां की समीक्षा की। बैठक में सभी जनप्रतिनिधियों से विधानसभावार इन तीनों विभागों के कार्यों के प्रगति की जानकारी ली गयी। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सम्बन्धित अधिकारी जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यां की प्राथमिकता निर्धारित कराते हुए कार्यों पर यथाशीघ्र कार्यवाही करें। कार्यां में शिथिलता व लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रोड कनेक्टिविटी के कार्यों में तेजी लायी जाए। शिलापट्टों पर जनप्रतिनिधियों का नाम अंकित किया जाए तथा लोकार्पण एवं शिलान्यास के अवसर पर उन्हें आमंत्रित किया जाए।
समीक्षा बैठक में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अनिल कुमार, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री कपिल देव अग्रवाल, लोक निर्माण राज्य मंत्री श्री बृजेश सिंह, संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री श्री जसवन्त सिंह सैनी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जनपद मुजफ्फरनगर एवं शामली के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े।

Share this on WhatsApp
Share197Tweet123Share49
Office Araria

Office Araria

Related Posts

अररिया – न्याय आपके द्वार योजना : 15 अगस्त से पहले अररिया की हर पंचायत में शुरू होगा विधिक सहायता केंद्र, डीएलएसए ने जारी किया एक्शन प्लान

अररिया – न्याय आपके द्वार योजना : 15 अगस्त से पहले अररिया की हर पंचायत में शुरू होगा विधिक सहायता केंद्र, डीएलएसए ने जारी किया एक्शन प्लान

by Office Araria
July 30, 2026
0

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिले में युद्धस्तर पर तैयारी शुरू पंचायत भवनों में बनेंगे विधिक सहायता...

अररिया – भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 2.042 किलोग्राम गांजा व ₹10.88 लाख नकद बरामद

अररिया – भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 2.042 किलोग्राम गांजा व ₹10.88 लाख नकद बरामद

by Office Araria
July 30, 2026
0

 दोनों पत्नियां हिरासत में, मुख्य आरोपी व पुत्र फरार; पूछताछ और तलाश जारी नजरिया न्यूज़, नरपतगंज, अररिया।  नरपतगंज :अररिया। भारत-नेपाल...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
अररिया – न्याय आपके द्वार योजना : 15 अगस्त से पहले अररिया की हर पंचायत में शुरू होगा विधिक सहायता केंद्र, डीएलएसए ने जारी किया एक्शन प्लान

अररिया – न्याय आपके द्वार योजना : 15 अगस्त से पहले अररिया की हर पंचायत में शुरू होगा विधिक सहायता केंद्र, डीएलएसए ने जारी किया एक्शन प्लान

July 30, 2026
अररिया – भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 2.042 किलोग्राम गांजा व ₹10.88 लाख नकद बरामद

अररिया – भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 2.042 किलोग्राम गांजा व ₹10.88 लाख नकद बरामद

July 30, 2026
अररिया – गुरु पूर्णिमा पर खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का सम्मान, दिव्य ज्योति शिव साईं मंदिर में आयोजित हुआ प्रेरणादायी समारोह

अररिया – गुरु पूर्णिमा पर खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का सम्मान, दिव्य ज्योति शिव साईं मंदिर में आयोजित हुआ प्रेरणादायी समारोह

July 30, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • अररिया – न्याय आपके द्वार योजना : 15 अगस्त से पहले अररिया की हर पंचायत में शुरू होगा विधिक सहायता केंद्र, डीएलएसए ने जारी किया एक्शन प्लान
  • अररिया – भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस-एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 2.042 किलोग्राम गांजा व ₹10.88 लाख नकद बरामद
  • अररिया – गुरु पूर्णिमा पर खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का सम्मान, दिव्य ज्योति शिव साईं मंदिर में आयोजित हुआ प्रेरणादायी समारोह
  • अररिया – Digital Press Club™ के सदस्य राजीव सिंह ने किया रक्तदान, कहा – जान बचाने से बड़ा कोई धर्म नहीं
  • नेपाल हिंसा के विरोध में विराटनगर बंद, जोगबनी सीमा पर भी अररिया प्रशासन मुस्तैद।

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In