• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
नेपाल प्रशासन के अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि आगामी चुनाव में सीमा प्रबंधन और शांति व्यवस्था हेतु हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शराब और ड्रग्स की तस्करी पर विशेष निगरानी की जाएगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना त्वरित रूप से साझा की जाएगी…

July 5, 2025
अररिया – रॉन्ग साइड से आ रही नेक्सॉन कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक घायल

अररिया – रॉन्ग साइड से आ रही नेक्सॉन कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक घायल

June 30, 2026

एनडीपीएस मामले में दोषी को 14 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा, एक लाख रुपये जुर्माना

June 30, 2026
नरपतगंज – ताबड़तोड़ फायरिंग में किशोर घायल, इलाके में दहशत

नरपतगंज – ताबड़तोड़ फायरिंग में किशोर घायल, इलाके में दहशत

June 29, 2026
मेले में 3 वर्षीय बच्चा कार की चपेट में आया, बाल बाल बचा

मेले में 3 वर्षीय बच्चा कार की चपेट में आया, बाल बाल बचा

June 29, 2026
नरपतगंज – 45 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर दबोचा, बाइक भी जब्त

नरपतगंज – 45 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर दबोचा, बाइक भी जब्त

June 29, 2026
अररिया में भारी बारिश और आंधी से गिरा सालों पुराना पेड़; दुकान क्षतिग्रस्त

अररिया में भारी बारिश और आंधी से गिरा सालों पुराना पेड़; दुकान क्षतिग्रस्त

June 29, 2026
रानीगंज:अररिया – कोटा में जेईई की तैयारी कर रही रानीगंज की छात्रा की संदिग्ध मौत, परिवार ने उठाए सवाल

रानीगंज:अररिया – कोटा में जेईई की तैयारी कर रही रानीगंज की छात्रा की संदिग्ध मौत, परिवार ने उठाए सवाल

June 28, 2026
101 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

101 ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

June 27, 2026
अररिया – साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, थाना अधिकारी बनकर ठगे रुपये

अररिया – साइबर ठगी का शिकार हुआ युवक, थाना अधिकारी बनकर ठगे रुपये

June 26, 2026
अवैध बालू खनन मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

अवैध बालू खनन मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

June 25, 2026
ईंट खरीदने जा रहे युवक से मारपीट, एक लाख रुपये छीनने का आरोप

ईंट खरीदने जा रहे युवक से मारपीट, एक लाख रुपये छीनने का आरोप

June 25, 2026
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

June 25, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 30, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

नेपाल प्रशासन के अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि आगामी चुनाव में सीमा प्रबंधन और शांति व्यवस्था हेतु हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शराब और ड्रग्स की तस्करी पर विशेष निगरानी की जाएगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना त्वरित रूप से साझा की जाएगी…

by Office Araria
July 5, 2025
0

Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 92

बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025, सीमावर्ती जिला समन्वय समिति की हुई बैठक

वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो किशनगंज, 04 जुलाई।

बिहार विधानसभा आम चुनाव, 2025 के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष आयोजन के लिए भारत-नेपाल सीमा के संबंध में जिला पदाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक सागर कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में सीमावर्ती जिला समन्वय समिति की बैठक एनआईसी कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में नेपाल की सीमा से सटे जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ पदाधिकारीगण भी वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हुए।

बैठक में सीमा प्रबंधन एवं चुनाव से जुड़े विविध बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जिसमें:
1. मतदान समाप्ति से कम से कम 72 घंटे पूर्व सीमा को पूर्णतः सील करना।
2. सीमा क्षेत्र में वाहनों की जांच और निगरानी बढ़ाना।
3. सीमा के दोनों ओर अवैध हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक, शराब और नशीले पदार्थों की तस्करी पर सख्ती से रोक लगाना।
4. मतदान समाप्ति से 48 घंटे पूर्व सीमावर्ती क्षेत्रों में शराब की सभी दुकानों को बंद करना।
5. संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती करना।
6. सीमा क्षेत्र में मानव तस्करी और दस्तावेजी धोखाधड़ी (जैसे फर्जी आधार या वोटर आईडी) की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरतना।
7. कानून प्रवर्तन एजेंसियों के बीच खुफिया सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान करना।
8. किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में त्वरित समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करना।

जिला पदाधिकारी श्री विशाल राज ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारीगण समन्वय स्थापित कर कार्य करें। संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। किसी भी घटना की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। दोनों देशों के प्रशासन के बीच सम्पर्क व समन्वय की व्यवस्था सतत सक्रिय रखी जाएगी ताकि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सीमा क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण है तो इसे शीघ्र हटाया जाएगा।

बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 को लेकर आयोजित बैठक में नेपाल और किशनगंज प्रशासन पदाधिकारीगण -नजरिया न्यूज

पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने बताया कि किशनगंज जिला की भारत-नेपाल सीमा लगभग 110 किलोमीटर लंबी है, जो नेपाल के झापा एवं मोरांग जिलों से लगती है। यह सीमा खुली होने के कारण अपराधियों के आवागमन की चुनौती को बढ़ा देती है। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण में नेपाल प्रशासन का सहयोग सराहनीय रहा है। दोनों देशों की पुलिस ने तस्करी, गिरफ्तारी और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार मिलकर कार्य किया है।

उन्होंने बताया कि शराब एवं ड्रग्स की तस्करी चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने वाला बड़ा कारक हो सकता है, जिस पर कठोर निगरानी की आवश्यकता रहेगी। उन्होंने नेपाल प्रशासन से सीमा से लगे क्षेत्रों में अवैध शराब भट्टियों पर कार्रवाई कर उनका नष्टीकरण सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों की सूची का आपसी आदान-प्रदान कर उसे स्थानीय थाना स्तर पर साझा करने का निर्णय लिया गया।

मानव तस्करी एवं फर्जी दस्तावेज बनाने की घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त की गई। हाल ही में सीमा क्षेत्र में फर्जी आधार कार्ड तैयार करने वाले एक रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। इस संबंध में दस्तावेजी जांच की सतर्कता बढ़ाई जाएगी।

नेपाल प्रशासन के अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि आगामी चुनाव में सीमा प्रबंधन और शांति व्यवस्था हेतु हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शराब और ड्रग्स की तस्करी पर विशेष निगरानी की जाएगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना त्वरित रूप से साझा की जाएगी।

बैठक में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन, सीमावर्ती थानों की पहचान, मतदान अवधि में सीमा सील करने एवं सामान्य समय में निर्धारित दस्तावेज के आधार पर आवागमन की प्रक्रिया पर भी चर्चा की गई।

अंत में दोनों देशों के अधिकारियों ने आपसी समन्वय को और सुदृढ़ बनाने तथा शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

बैठक में डीडीसी स्पर्श गुप्ता, एडीएम अमरेन्द्र कुमार पंकज, अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार, 12वीं एसएसबी के बटालियन तथा वीसी के माध्यम से 19वीं ओर 40वीं एसएसबी के बटालियन जुड़े थे तथा नेपाल से सटे जिला के जिला पदाधिकारी एवं अन्य वरीय पदाधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े थे।

Share this on WhatsApp
Share202Tweet127Share51
Office Araria

Office Araria

Related Posts

अररिया – रॉन्ग साइड से आ रही नेक्सॉन कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक घायल

अररिया – रॉन्ग साइड से आ रही नेक्सॉन कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक घायल

by Office Araria
June 30, 2026
0

नजरिया न्यूज़, अररिया। शहर के एडीबी चौक स्थित भोजपुर मार्केट के समीप मंगलवार को रॉन्ग साइड से आ रही एक...

नरपतगंज – ताबड़तोड़ फायरिंग में किशोर घायल, इलाके में दहशत

नरपतगंज – ताबड़तोड़ फायरिंग में किशोर घायल, इलाके में दहशत

by Office Araria
June 29, 2026
0

नजरिया न्यूज़ नरपतगंज,अररिया। नरपतगंज थाना क्षेत्र के गोरराहा चौक पर बीते दिनों सरेशाम हुई गोलीबारी और मारपीट की घटना से...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
अररिया – रॉन्ग साइड से आ रही नेक्सॉन कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक घायल

अररिया – रॉन्ग साइड से आ रही नेक्सॉन कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक घायल

June 30, 2026

एनडीपीएस मामले में दोषी को 14 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा, एक लाख रुपये जुर्माना

June 30, 2026
नरपतगंज – ताबड़तोड़ फायरिंग में किशोर घायल, इलाके में दहशत

नरपतगंज – ताबड़तोड़ फायरिंग में किशोर घायल, इलाके में दहशत

June 29, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • अररिया – रॉन्ग साइड से आ रही नेक्सॉन कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक घायल
  • एनडीपीएस मामले में दोषी को 14 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा, एक लाख रुपये जुर्माना
  • नरपतगंज – ताबड़तोड़ फायरिंग में किशोर घायल, इलाके में दहशत
  • मेले में 3 वर्षीय बच्चा कार की चपेट में आया, बाल बाल बचा
  • नरपतगंज – 45 लीटर नेपाली शराब के साथ तस्कर दबोचा, बाइक भी जब्त

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In