लड़की भी बरामद
सिकटी पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में, आगे की कार्रवाई जारी
नजरिया न्यूज, सिकटी (अररिया)। रंजन राज। पनभिजुआ मोड़ के समीप बांस की झाड़ी में युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक का दोस्त बाबुलाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
साथ ही, सिकटी पुलिस ने इस मामले में लापता लड़की को भी जलालगढ़ से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट ले जाकर 164 के तहत बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
थाना अध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद ने बताया कि मामले की आगे की पड़ताल जारी है और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश की जा रही है। अब देखना होगा कि लड़की के बयान के बाद मामले में और कौन-कौन फंसते हैं।





















