जिलाधिकारी के निर्देश पर विद्युत कार्यपलक अभियंता पूर्णियाँ,पूर्वी के द्वारा बायसी अनुमंडल के लिए फ्यूज कॉल सेंटर का गठन किया गया।
इसके मद्देनजर अनुमंडल परिसर में स्थित 33/11kv विद्युत शक्ति उपकेंद्र बायसी में फ्यूज कॉल सेंटर प्रारम्भ किया गया। बायसी अनुमंडल पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने फीता काटकर उद्घाटन किया। यहाँ से अनुमंडल अंतर्गत विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल बायसी एवं विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल अमौर के सभी उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए मोबइल नंबर 9031633823 की सेवा शुरू की गई।
सुबह के 10 बजे से रात के 10 बजे तक यह कार्यरत रहेगा। फ्यूज कॉल हेतु प्रतिनियुक्ति कर्मी के द्वारा प्राप्त शिकायत का त्वरित निष्पादन किया जाएगा। इस मौके पर बायसी के सहायक विद्युत अभियंता शेखर त्रिपाठी, सहायक वि0 अभि0 अमौर अर 0 के0 सिंह एवं कनीय अभियंता बायसी, अमौर, बैसा, बेलगाछी एवम अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
अररिया में युवती की संदिग्ध आत्महत्या, प्रेम प्रसंग की आशंका से सनसनी
नजरिया न्यूज़, अररिया। अररिया शहर के पानी टंकी रोड स्थित जयप्रकाश नगर में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने...





















