जिले के आर्ट गैलरी स्थित प्रेक्षागृह सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 में शत प्रतिशत मतदाताओं को त्वरित गति से गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने एवं भरे हुए गणना प्रपत्र को जमा कर त्रुटिरहित निष्पादन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में डीएम पूर्णिया जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सभी मतदान केंद्र अधिकारी पर्यवेक्षकों को विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 में गणना प्रपत्र वितरण करने से लेकर, बीएलओ ऐप पर अपलोड करने,निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों द्वारा मतदाताओं से प्राप्त गणना प्रपत्रों को निष्पादित करने विशेष गहन पुनरीक्षण पूरी प्रक्रिया का गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रेक्षागृह में विधानसभावार गणना प्रपत्र के जमा करने एवं अपलोड करने हेतु संचालित काउंटर का निरीक्षण किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 को अचूक रूप से निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण करना सुनिश्चित करे ।
सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को बीएलओ पर्यवेक्षकों के साथ उस मतदान केंद्र से संबंधित आंगनबाड़ी कर्मियों, जन वितरण प्रणाली दुकानदारों, विद्यालयों के शिक्षकों एवं जीविका दीदियों से भी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में सहयोग लेने एवं प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया।
अररिया में युवती की संदिग्ध आत्महत्या, प्रेम प्रसंग की आशंका से सनसनी
नजरिया न्यूज़, अररिया। अररिया शहर के पानी टंकी रोड स्थित जयप्रकाश नगर में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने...





















