समाज के सभी वर्गों ने शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने का लिया संकल्प
आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर गुरुवार को बौंसी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक थानाध्यक्ष विकाश पासवान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें अंचलाधिकारी के साथ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों और सभी समुदायों के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।बैठक में उपस्थित लोगों से थाना अध्यक्ष ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में मोहर्रम का पर्व मनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। बैठक में यह भी तय किया गया कि ताजिया जुलूस के मार्गों की साफ-सफाई, बिजली और पानी की व्यवस्था समय से सुनिश्चित की जाएगी।बैठक में मौजूद सभी लोगों ने प्रशासन को सहयोग देने का आश्वासन दिया और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक में दर्जनों प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिनमें त्रिवेणी भगत, मो. असलम, ललन चौधरी, मंसूर अली, अभिमन्यु प्रसाद, सुबोध कुमार, राजीव, और अन्य प्रमुख लोग शामिल रहे।
शांति समिति की बैठक में सभी समुदायों की सक्रिय भागीदारी से यह संदेश गया कि बोसी क्षेत्र में मोहर्रम का पर्व प्रेम, भाईचारे और शांति के वातावरण में मनाया जाएगा।






















