समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
अनुमंडल कार्यालय के सभागार में गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार की अध्यक्षता में मुहर्रम पर्व को लेकर विधि व्यवस्था की समीक्षात्मक बैठक किया।
इसकी जानकारी देते हुए एसडीओ किशन कुमार ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र में शांति समिति की बैठक, जुलूस की संख्या, फ्लैग मार्च एवं संवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति आदि विषयों पर समीक्षा की गई।साथ ही डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया गया।
साथ ही जुलूस की जांचोपरांत स्वीकृति दिये जाने एवं बिना स्वीकृति के नहीं निकालने का निर्देश दिया गया।मौके पर डीएसपी विवेक कुमार शर्मा, सभी प्रखंड के अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, सहायक/कनीय अभियंता, विद्दुत अभियंता, अनुमंडलीय अस्पताल अधीक्षक, अग्निशमन पदाधिकारी एवं सभी थानाध्यक्ष मौजूद थे।
अररिया – अररिया के तीन खिलाड़ी बिहार अंडर-19 टीम के लिए शॉर्टलिस्ट
नजरिया न्यूज़,अररिया। जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए गर्व की खबर है। बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) द्वारा आगामी अंडर-19 वीनू मांकड़...













