कुशेश्वरस्थान दरभंगा:
दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक पुरानी दुश्मनी ने खौफनाक रूप ले लिया! बहेड़ा गांव का शांत माहौल उस वक्त थर्रा उठा जब गांव के बीचोंबीच एक युवक को बेरहमी से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया गया।
घटना में घायल युवक *मदन यादव*, जो गांव के ही लालो यादव का पुत्र है, खून से लथपथ हालत में ज़मीन पर गिरा पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और भीड़ उमड़ पड़ी।
सूचना पर तत्काल हरकत में आई पुलिस ने घायल युवक को *सीएचसी* में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत *डीएमसीएच* रेफर कर दिया।
लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई!
जब पुलिस ने मदन यादव की तलाशी ली, तो उसकी *कमर से एक देशी कट्टा बरामद* हुआ! अब सवाल उठता है — क्या मदन किसी साजिश का हिस्सा था? या फिर वो किसी हमले की आशंका में खुद को बचाने के लिए हथियार लेकर चला था?
पुलिस ने घटना में शामिल हमलावर *राम सकल यादव* (पुत्र भूपनारायण यादव) को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष *अंकित चौधरी* ने खुद इस बात की पुष्टि की है और कहा है कि मामले की *हर एंगल से जांच* की जा रही है।
गांव में इस वारदात के बाद *दहशत का माहौल* है। लोग दबी ज़ुबान में कह रहे हैं कि यह विवाद काफी समय से सुलग रहा था, जो अब विस्फोट बनकर सामने आया है।




















