समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक आलोक कुमार मेहता ने मंगलवार को अलग अलग चार स्थानों पर तकरीबन 57 लाख 98 हजार 300 रुपए की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। उक्त प्राक्कलित राशि से 14 लाख 99 हजार की लागत से दलसिंहसराय नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत व्यापार मंडल सहयोग समिति के परिसर में एक सभागार निर्माण, वहीं 13 लाख की राशि से मोख्तियारपुर सलखन्नी के सहनी टोला में सामुदायिक भवन निर्माण और 14,99,900 की राशि से बल्लोचक एनएच 28 से रामाश्रय सिंह के घर तक पीसीसी सड़क एवं 14,99,400 की राशि से बनने वाले नगर परिषद के वार्ड 24 लोकनाथपुर फुटानी चौक से देवदत्त राय के घर तक पीसीसी सड़क के निर्माण कार्य की योजनाओं का शिलान्यास स्थानीय ग्रामीणों की मौजूदगी में फीता काट व नारियल फोड़कर किया।
इन योजनाओं का शिलान्यास करते हुए श्री मेहता ने उजियारपुर क्षेत्र अंतर्गत विकास कार्यों के लिए खुद को वचनबद्ध बतलाया। साथ ही कहा कि क्षेत्र में महत्वपूर्ण योजनाओं को लाने के लिए वो सदैव प्रयासरत रहते हैं। मौके पर शिलान्यास कार्यक्रम में राज्य परिषद सदस्य नन्द किशोर महतो, प्रखंड अध्यक्ष मो० जाबिर हुसैन, नगर अध्यक्ष उमेश राम प्रकाश, पाली भारद्वाज, सुजीत कुमार ठाकुर, महेश्वर चौधरी, जशवंत कुमार झा, साकेत कुमार, शशि झा, अशोक सिंह, जितेंद्र कुमार, डॉ० देवदत्त राय, चंदन प्रसाद, सुरेंद्र राम, राम उदय राय, हेमंत सहनी, राम प्रसाद महतो, संतोष कुमार साह, धर्मद्र राय, पंकज कुमार, बैद्यनाथ महतो, राजेंद्र प्रसाद सिंह, अरुण कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
अररिया – अररिया के तीन खिलाड़ी बिहार अंडर-19 टीम के लिए शॉर्टलिस्ट
नजरिया न्यूज़,अररिया। जिले के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए गर्व की खबर है। बिहार क्रिकेट संघ (बीसीए) द्वारा आगामी अंडर-19 वीनू मांकड़...













