ERO रोजी कुमारी ने कुर्साकांटा प्रखंड में बांटे एनुमरेशन फॉर्म।
कुर्साकांटा (अररिया):
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 51-सिकटी विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। इस क्रम में 51-सिकटी विधानसभा की निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (ERO) सह उप विकास आयुक्त (DDC), अररिया, श्रीमती रोजी कुमारी ने कुर्साकांटा प्रखंड में एनुमरेशन फॉर्म (Enumeration Form) का वितरण किया। इस मौके पर पर्स कांटा वीडियो नेहा कुमारी कार्तिक कुमार राजकुमार गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे।
अभियान के तहत 01 जुलाई 2025 की अर्हता तिथि को ध्यान में रखते हुए दिनांक 25 जून से 26 जुलाई 2025 तक हाउस टू हाउस सर्वेक्षण कराया जा रहा है। इस दौरान बीएलओ (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सर्वे करेंगे ताकि कोई भी योग्य मतदाता छूटने न पाए।
ERO रोजी कुमारी ने लोगों से अपील की है कि वे बीएलओ के संपर्क में रहें और अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान का उद्देश्य “कोई_योग्य_मतदाता_छूटे_ना” सुनिश्चित करना है।
गौरतलब है कि इस विशेष अभियान के दौरान नए मतदाताओं का नाम जोड़ा जाएगा, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे तथा त्रुटियों का सुधार भी किया जाएगा। इधर बीडीओ नेहा कुमारी ने बताया कि उपलब्ध कराए गए फॉर्मों को भरकर बीएलओ को समय पर जमा करें ताकि मतदाता सूची अद्यतन रह सके और आगामी विधानसभा चुनाव में हर योग्य मतदाता मतदान कर सके।






















