कुर्साकांटा संवाददाता रंजन राज।
भारत-नेपाल सीमा पर मवेशी तस्करी की एक बड़ी कोशिश को एसएसबी 56वीं बटालियन डूबा टोला के जवानों ने विफल कर दिया। जवानों ने सोमवार सुबह करीब 9 बजे सीमा स्तंभ संख्या 172 के समीप से एक व्यक्ति को चार मवेशियों के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मो. कमाल, पिता मो. नथुनी मियां, निवासी हरगरा, थाना रानी, जिला मोरंग (नेपाल) के रूप में हुई है। जब्त मवेशियों में एक गाय और तीन बछड़े शामिल हैं। मवेशियों को कमलधार फाटक पर सुपुर्द कर दिया गया है।
थानाध्यक्ष संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एसएसबी इंस्पेक्टर धीरज कुमार सिंह के आवेदन पर मवेशी तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।






















