आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल हुए शामिल, भाजपा नेताओं के साथ सुना प्रधानमंत्री का संदेश
सिकटी (अररिया): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 123वां एपिसोड रविवार को सिकटी विधानसभा क्षेत्र के बटरहा स्थित मंत्री आवास पर विशेष रूप से सुना गया। कार्यक्रम में बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक साथ प्रधानमंत्री के संदेशों को सुना और उस पर विचार साझा किया। प्रधानमंत्री ने इस एपिसोड में सामाजिक प्रेरणा, देश की प्रगति और जनभागीदारी जैसे विषयों को प्रमुखता दी।
मंत्री विजय कुमार मंडल ने ‘मन की बात’ सुनने के बाद कहा,
“यह कार्यक्रम देश की आत्मा से जुड़ा संवाद है। प्रधानमंत्री मोदी जी हर बार जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को उठाते हैं, जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक सकारात्मक संदेश पहुंचता है।”
उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ न सिर्फ सरकार और जनता के बीच पुल है, बल्कि यह हर नागरिक में देशभक्ति और कर्तव्य बोध भी जागृत करता है।
मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं ने भी प्रधानमंत्री के विचारों की सराहना करते हुए कार्यक्रम को देश के लिए प्रेरणास्रोत बताया।






















