संवाददाता कुशेश्वस्थान।
कुशेश्वरस्थान भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को मंडल अध्यक्ष घनश्याम चौधरी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” को हिरणी शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 97 पर सामूहिक रूप से सुना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के उपरांत मंडल अध्यक्ष श्री घनश्याम चौधरी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि “मन की बात” केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह एक आंदोलन है, जो समाज को प्रेरणा देने और सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रसारित यह कार्यक्रम देशभर के नागरिकों को न केवल प्रधानमंत्री के विचारों से जोड़ता है, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक एवं मानवीय सरोकारों से संबंधित विषयों पर जागरूकता भी फैलाता है। श्री चौधरी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का यह संवाद राष्ट्र निर्माण में हर व्यक्ति की भूमिका को रेखांकित करता है तथा युवाओं को नई दिशा देने का कार्य करता है। कार्यक्रम के माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे रचनात्मक कार्यों, नवाचारों एवं जनसहभागिता के उदाहरणों को सामने लाया जाता है, जिससे लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इस अवसर पर भाजपा के मदन मोहन झा, दुर्गानंद चौधरी, बिनोद झा, सूरज झा, शंकर झा, तेजनारायण झा, अजीत झा, उमेश कुमार, चन्दन चौधरी एवं रुपेश चौधरी सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने प्रधानमंत्री जी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और उस पर चर्चा की।






















