संवाददाता कुशेश्वरस्थान
कुशेश्वरस्थान उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत में जदयू कार्यकर्ताओं के अलग-अलग बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कुशेश्वरस्थान उत्तरी पंचायत अध्यक्ष राम लगन चौपाल तथा दक्षिणी पंचायत अध्यक्ष उदय चंद्र राय ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के विधायक अमन भूषण हजारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार में न्याय के साथ विकास हो रहा है। सड़क, शिक्षा, स्वस्थ्य के क्षेत्र में चौमुखी विकास हुआ है। घर घर बिजली पहुंच गई है।अब हर खेत तक बिजली से पानी पहुंचाने पर काम तेजी से हो रहा है। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 से बढ़ाकर 1100 करने पर मुख्यमंत्री को साधुवाद देते हुए कहा कि इससे लाखों बुजुर्गों, विधवा महिलाओं तथा दिव्यांग जनों को काफी सहयोग मिलेगा।
जिला संगठन प्रभारी केदारनाथ भंडारी ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। कहा संगठन के बल पर ही कोई पार्टी सत्ता के शिखर पर पहुंच पाती है। वहीं जिला अध्यक्ष ईश्वर मंडल ने अपने संबोधन में बिहार सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि 2025 का विधानसभा चुनाव एनडीए गठबंधन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ेगी। इसलिए जदयू कार्यकर्ता की जिम्मेदारी बढ़ गई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ता के साथ समन्वय बनाकर चुनाव की तैयारी में जुट जाने का अपील किया। कार्यक्रम को पार्टी के कुशेश्वरस्थान विधानसभा प्रभारी उमाशंकर कामत, प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार राय, जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोज पासवान ने भी संबोधित किया। मौके पर कमल खतवे, आनंद खेतान,मनीष साह, मिथलेश चौपाल कमलेश चौपाल,राम कुमार राय, गौतम सिंह, राहुल कुमार, मुरारी कुमार राय सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।






















