समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
थाना क्षेत्र के एस एच 88 रामपुर पगरा के समीप शनिवार की देर शाम को मोटरसाइकिल की ठोकर से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई।मृतक की पहचान रामपुर पगरा निवासी स्व दोरिक राय के पुत्र सूरज राय उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई।
वंही हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
बताया जाता है कि सूरज अपने घर के पास ही सड़क किनारे खड़े थे कि तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने जोरदार ठोकर मार दिया।जिससे सूरज एवं बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गया।घटना के बाद अगल बगल के लोग एवं परिजनों ने आनन फानन में दोनों जख्मी को अनुमंडलीय अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही सूरज ने दम तोड़ दिया।वंही बाइक सवार जख्मी युवक को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया।जख्मी की पहचान सलखंनी निवासी सचिन कुमार के रूप में की गई।
इधर सूरज को अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत के बाद शव को वापस घर लौटने पर आक्रोशित परिजन एवं ग्रामीणों ने शव को एस एच 88 पर रखकर सड़क जाम कर दिया और मुआवजा की मांग कर रहे थे।
सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास कर रही थी लेकिन पुलिस के समक्ष आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना को लेकर आक्रोश जता रहे थे।
घण्टों मशक्कत के बाद जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
अररिया – ₹4.85 लाख गबन मामले में कार्रवाई, कटिहार से आरोपित गिरफ्तार
नजरिया न्यूज़, अररिया। विकाश प्रकाश। सिद्धि इंटरप्राइजेज के ₹4.85 लाख गबन मामले में अररिया पु bbलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...






















