• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
उत्तर प्रदेश -मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव की अवधि में जन्म लेने वाले प्रत्येक नवजात शिशु को ‘ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट’ प्रदान करने की घोषणा की, पौधरोपण महाभियान-2025 को प्रदेशव्यापी जनान्दोलन का रूप दिया जाए : मुख्यमंत्री

June 29, 2025
रानीगंज – राजीव गांधी सेवा सदन पर बैंक का कब्जा! ग्रामीणों में उबाल, पंचायत व्यवस्था ठप

रानीगंज – राजीव गांधी सेवा सदन पर बैंक का कब्जा! ग्रामीणों में उबाल, पंचायत व्यवस्था ठप

January 29, 2026
गणतंत्र दिवस किशनगंज, बिहार 2026-सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों को सदर अस्पताल किशनगंज पहुंचाकर मानवता का परिचय देने हेतु मोहम्मद बदरुद्दीन पिता-मोहम्मद जहीरूल हक) मोहिउद्दीनपुर वार्ड संख्या-13, घोड़ामारा चकला को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित

January 28, 2026
77 वें गणतंत्र दिवस पर एसडीओ ने दी तिरंगे को सलामी

77 वें गणतंत्र दिवस पर एसडीओ ने दी तिरंगे को सलामी

January 28, 2026
पलासी में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया, विभिन्न कार्यालयों में हुआ झंडोत्तोलन

पलासी में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया, विभिन्न कार्यालयों में हुआ झंडोत्तोलन

January 28, 2026
सर्वजन दवा सेवन अभियान को लेकर पंचायतों में जागरूकता अभियान

सर्वजन दवा सेवन अभियान को लेकर पंचायतों में जागरूकता अभियान

January 28, 2026
अररिया : सिविल कोर्ट परिसर में जिला जज गुंजन पाण्डेय ने फहराया तिरंगा

अररिया : सिविल कोर्ट परिसर में जिला जज गुंजन पाण्डेय ने फहराया तिरंगा

January 28, 2026
दोस्ताना क्रिकेट मैच में जजेज एकादश ने 70 रनों से अधिवक्ता एकादश को हराया

दोस्ताना क्रिकेट मैच में जजेज एकादश ने 70 रनों से अधिवक्ता एकादश को हराया

January 28, 2026
सूरज बिहारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा

सूरज बिहारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा

January 28, 2026
सांसद प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में अररिया में दिशा समिति की बैठक

सांसद प्रदीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में अररिया में दिशा समिति की बैठक

January 28, 2026
अररिया में संपूर्णता अभियान 2.0 का भव्य शुभारंभ, जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

अररिया में संपूर्णता अभियान 2.0 का भव्य शुभारंभ, जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

January 28, 2026
वाहन जांच में आर.एस. थाना पुलिस ने 443.33 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

वाहन जांच में आर.एस. थाना पुलिस ने 443.33 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

January 28, 2026
दीदी की रसोई ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

दीदी की रसोई ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

January 28, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, January 29, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

उत्तर प्रदेश -मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव की अवधि में जन्म लेने वाले प्रत्येक नवजात शिशु को ‘ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट’ प्रदान करने की घोषणा की, पौधरोपण महाभियान-2025 को प्रदेशव्यापी जनान्दोलन का रूप दिया जाए : मुख्यमंत्री

by Patna Office
June 29, 2025
0

Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 193

मुख्यमंत्री ने आगामी जुलाई माह में आयोजित होने जा रहे वन महोत्सव एवं नदियों के पुनरुद्धार कार्यों की समीक्षा की
=प्रत्येक ग्राम सचिवालय, कृषि विज्ञान केन्द्रों तथा सार्वजनिक संस्थानों को पौधरोपण लक्ष्य से जोड़ा जाए: मुख्यमंत्री

=रोपे गए पौधों की जियो टैगिंग कराते हुए उनकी फेंसिंग की समुचित व्यवस्था की जाए: मुख्यमंत्री

अरुण सिंह, संवाददाता नजरिया न्यूज, लखनऊ 28जून।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में आगामी जुलाई माह में आयोजित होने जा रहे वन महोत्सव एवं नदियों के पुनरुद्धार कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने वृक्षारोपण महाभियान-2025 के ‘लोगो’ का अनावरण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस अभियान को प्रदेशव्यापी जनान्दोलन का रूप दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस बार हम एक दिन में प्रदेश की कुल जनसंख्या से भी अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ थीम पर आधारित इस वृक्षारोपण महाअभियान में हमारा सामूहिक प्रयास प्रदेश को ‘हीटवेव से ग्रीनवेव’ की ओर ले जा रहा है। वर्ष 2017 से वर्ष 2024 के बीच प्रदेश में 204.92 करोड़ से अधिक पौधे रोपे जा चुके हैं और भारतीय वन सर्वेक्षण, देहरादून की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2017 से वर्ष 2023 के दौरान उत्तर प्रदेश के हरित आवरण में ऐतिहासिक रूप से तीन लाख एकड़ की वृद्धि दर्ज की गई है, जो व्यापक जनसहभागिता से ही सम्भव हुआ है।
मुख्यमंत्री जी ने इस वर्ष वन महोत्सव में एक अभिनव पहल की घोषणा करते हुए कहा कि वन महोत्सव की अवधि में जन्म लेने वाले प्रत्येक नवजात शिशु को ‘ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट’ प्रदान किया जाए। साथ ही, शिशु के अभिभावकों को एक पौधा भी भेंट किया जाए। यह प्रयास पर्यावरणीय चेतना को व्यक्तिगत जीवन से जोड़ने का अभिनव प्रयोग होगा, जिसमें पौधे की देखभाल की जिम्मेदारी उसी भावना से निभायी जाएगी, जैसी किसी नवजात की। उन्होंने निर्देश दिए कि इस पहल को अभियान का भावनात्मक आधार बनाया जाए और इसकी जानकारी जन-जन तक पहुंचायी जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस बार वन महोत्सव में कुल 35 करोड़ पौधे रोपे जाने हैं, जो उत्तर प्रदेश की कुल आबादी से भी अधिक होंगे। उन्होंने इसे एक बड़ा पर्यावरणीय आयोजन बताते हुए कहा कि इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी जाए और ’पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ’ के संदेश को जन-जन तक पहुँचाया जाए। कार्ययोजना के सम्बन्ध में अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस बार वन विभाग द्वारा 12 करोड़ 60 लाख पौधे तथा अन्य विभागों द्वारा 22 करोड़ 40 लाख पौधे लगाए जाएंगे। विभागवार लक्ष्यों का निर्धारण किया जा चुका है और ग्रामीण व शहरी माइक्रोप्लान पर कार्य प्रगति पर है। समन्वय हेतु सभी विभागों में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति हो चुकी है। पौधों की आपूर्ति हेतु 1,901 वन विभागीय पौधशालाओं, 146 उद्यान विभाग की पौधशालाओं, 55 रेशम विभाग की पौधशालाओं तथा 484 निजी पौधशालाओं में कुल 52 करोड़ 43 लाख पौधों की नर्सरी तैयार की गई है, जिनमें औद्योगिक, इमारती, फलदार, चारा एवं शोभाकार जैसी विविध प्रजातियों के पौधे उपलब्ध हैं।
मुख्यमंत्री जी ने इस अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विभागवार कार्ययोजना को अत्यन्त गम्भीरता से लागू करने के निर्देश दिए। प्रोजेक्ट अलंकार के अन्तर्गत लाभान्वित सभी विद्यालयों में वृहद स्तर पर पौधरोपण कराया जाए। इसी प्रकार, सभी मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में सहजन सहित छायादार वृक्षों का रोपण आवश्यक रूप से किया जाए, ताकि इन संस्थानों में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भविष्य में इसका लाभ मिल सके।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सभी औद्योगिक इकाइयों और परिसरों में सघन पौधरोपण कराया जाए, जिससे औद्योगिक वातावरण अधिक हरित और स्वस्थ बन सके। साथ ही, उन्होंने निर्देश दिए कि सभी निराश्रित गो-आश्रय स्थलों में नीम, पाकड़, पीपल जैसे वृक्षों का रोपण प्राथमिकता से किया जाए, जो गोवंश के लिए अत्यन्त लाभकारी सिद्ध होंगे।

लखनऊ – प्रदेश की जनसंख्या से अधिक पौधे एक ही दिन में लगाने का मुख्य योगी आदित्यनाथ ने लिया संकल्प -नजरिया न्यूज

मुख्यमंत्री जी ने इस वर्ष वन महोत्सव के अन्तर्गत नदियों के पुनर्जीवन को भी केन्द्र में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व में किए गए संरक्षण प्रयासों से सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं, जिन्हें आगे बढ़ाना जरूरी है। इस बार वन महोत्सव के अन्तर्गत नदियों के दोनों तटों पर वृक्षारोपण कराया जाए, जिससे जल गुणवत्ता और जैव विविधता दोनों को लाभ मिले। साथ ही, आवश्यकतानुसार नदियों का चैनलाइजेशन भी किया जाए। उन्होंने कहा कि नदियों के कैचमेण्ट क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले सभी तालाबों के किनारों पर भी पौधरोपण सुनिश्चित हो और इन जल स्रोतों के संरक्षण व पुनर्जीवन का कार्य भी समानान्तर रूप से किया जाए।
मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि इस अभियान को जनसहभागिता से जोड़ना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों में वृक्षारोपण के प्रति उत्साह और जागरूकता उत्पन्न करने के लिए नुक्कड़ नाटकों, चित्रकला और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं, प्रभात फेरियों, फोटोग्राफी प्रतियोगिताओं जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर फलदार वृक्षों जैसे आम, जामुन, इमली आदि का रोपण किया जाना चाहिए ताकि हरियाली के साथ-साथ पौष्टिकता भी बढ़े।
मुख्यमंत्री जी ने एक्सप्रेस-वे किनारे वृक्षारोपण के निर्देश देते हुए कहा कि गोरखपुर लिंक, पूर्वांचल, बुन्देलखण्ड, आगरा-लखनऊ और गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कराया जाए, जिससे सर्विस लेन और मुख्य मार्गों के बीच आकर्षक हरित पट्टी तैयार हो सके। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सभी लाभार्थियों से कम से कम एक पौधा अवश्य लगवाने के लिए समन्वय की आवश्यकता जतायी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्राम सचिवालय, कृषि विज्ञान केन्द्रों तथा सार्वजनिक संस्थानों को भी पौधरोपण लक्ष्य से जोड़ा जाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जितना महत्वपूर्ण पौधारोपण है, उतनी ही गम्भीरता से पौधों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने प्रत्येक रोपे गए पौधों की जियो टैगिंग करायी जाए और उनकी फेंसिंग की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जनता को पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल और संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया जाए, ताकि लगाए गए पौधे वृक्ष बन सकें। उन्होंने इस अभियान को प्रदेश के हर व्यक्ति, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी की सहभागिता से सफल बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यह अभियान केवल सरकार का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेशवासियों के बेहतर भविष्य की बुनियाद है। जब हर घर एक पौधा लगाएगा और हर नागरिक उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगा, तब उत्तर प्रदेश न केवल देश का सबसे जनसंख्या सम्पन्न राज्य रहेगा, बल्कि सबसे हरित और पर्यावरण सजग प्रदेश भी बनकर सामने आएगा।

Share this on WhatsApp
Share198Tweet124Share50
Patna Office

Patna Office

Related Posts

रानीगंज – राजीव गांधी सेवा सदन पर बैंक का कब्जा! ग्रामीणों में उबाल, पंचायत व्यवस्था ठप

रानीगंज – राजीव गांधी सेवा सदन पर बैंक का कब्जा! ग्रामीणों में उबाल, पंचायत व्यवस्था ठप

by Patna Office
January 29, 2026
0

नजरिया न्यूज (भोरहा पंचायत) रानीगंज अनमोल आनंद। रानीगंज प्रखंड के भोरहा पंचायत में जनसेवा के लिए बना राजीव गांधी सेवा...

गणतंत्र दिवस किशनगंज, बिहार 2026-सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों को सदर अस्पताल किशनगंज पहुंचाकर मानवता का परिचय देने हेतु मोहम्मद बदरुद्दीन पिता-मोहम्मद जहीरूल हक) मोहिउद्दीनपुर वार्ड संख्या-13, घोड़ामारा चकला को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित

गणतंत्र दिवस किशनगंज, बिहार 2026-सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों को सदर अस्पताल किशनगंज पहुंचाकर मानवता का परिचय देने हेतु मोहम्मद बदरुद्दीन पिता-मोहम्मद जहीरूल हक) मोहिउद्दीनपुर वार्ड संख्या-13, घोड़ामारा चकला को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित

by Patna Office
January 28, 2026
0

बीरेंद्र पांडेय और वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज संवाददाता, संवाददाता किशनगंज, 26जनवरी। 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

Rap group call out publication for using their image in place of ‘gang’

0

Meet the woman who’s making consumer boycotts great again

0
रानीगंज – राजीव गांधी सेवा सदन पर बैंक का कब्जा! ग्रामीणों में उबाल, पंचायत व्यवस्था ठप

रानीगंज – राजीव गांधी सेवा सदन पर बैंक का कब्जा! ग्रामीणों में उबाल, पंचायत व्यवस्था ठप

January 29, 2026
गणतंत्र दिवस किशनगंज, बिहार 2026-सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों को सदर अस्पताल किशनगंज पहुंचाकर मानवता का परिचय देने हेतु मोहम्मद बदरुद्दीन पिता-मोहम्मद जहीरूल हक) मोहिउद्दीनपुर वार्ड संख्या-13, घोड़ामारा चकला को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित

गणतंत्र दिवस किशनगंज, बिहार 2026-सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों को सदर अस्पताल किशनगंज पहुंचाकर मानवता का परिचय देने हेतु मोहम्मद बदरुद्दीन पिता-मोहम्मद जहीरूल हक) मोहिउद्दीनपुर वार्ड संख्या-13, घोड़ामारा चकला को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित

January 28, 2026
77 वें गणतंत्र दिवस पर एसडीओ ने दी तिरंगे को सलामी

77 वें गणतंत्र दिवस पर एसडीओ ने दी तिरंगे को सलामी

January 28, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • रानीगंज – राजीव गांधी सेवा सदन पर बैंक का कब्जा! ग्रामीणों में उबाल, पंचायत व्यवस्था ठप
  • गणतंत्र दिवस किशनगंज, बिहार 2026-सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों को सदर अस्पताल किशनगंज पहुंचाकर मानवता का परिचय देने हेतु मोहम्मद बदरुद्दीन पिता-मोहम्मद जहीरूल हक) मोहिउद्दीनपुर वार्ड संख्या-13, घोड़ामारा चकला को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया गया सम्मानित
  • 77 वें गणतंत्र दिवस पर एसडीओ ने दी तिरंगे को सलामी
  • पलासी में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया, विभिन्न कार्यालयों में हुआ झंडोत्तोलन
  • सर्वजन दवा सेवन अभियान को लेकर पंचायतों में जागरूकता अभियान

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!