समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
थाना क्षेत्र के कमरांव गांव में शनिवार को एक तेज रफ्तार कार ने चार साल के मासूम को कुचल दिया। जिससे मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अगल बगल के लोगों को दौड़ते देख कार चालक गाड़ी लेकर भाग रहा था जिसे लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया।इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
मृतक बच्चे की पहचान थाना क्षेत्र के कामरांव गांव निवासी मो. जावेद के 4 वर्षीय पोता मोहम्मद राजा के रूप में की गई।
बताया जाता है कि मो. जावेद का पोता घर के सामने खेल रहा था। इस दौरान एक तेज रफ़्तार से आ रही कार ने उसे कुचल दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद ग्रामीणों ने कार के ड्राइवर को खदेड़ कर पकड़ लिया। वहीं इस हादसे के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और आक्रोशित ग्रामीणों ने दो घंटे तक सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची थाने की पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खत्म कराया।साथ ही
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।
वंही पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।
अररिया – ₹4.85 लाख गबन मामले में कार्रवाई, कटिहार से आरोपित गिरफ्तार
नजरिया न्यूज़, अररिया। विकाश प्रकाश। सिद्धि इंटरप्राइजेज के ₹4.85 लाख गबन मामले में अररिया पु bbलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...




















