प्रधानमंत्रीजी, कभी सरकार की नीतियों की भी जवाबदेही लीजिए
विदेशी माल बेंचने के लिए दुकानदार क्यों विवश हैं?: राहुल गांधी
दुर्केश सिंह, संपादकीय प्रभारी नजरिया न्यूज, 26जून।
चीन, ईरान, अमेरिका आदि देश अपनी नीतियों से विश्व बाजार को आकर्षित कर सकते हैं तो भारत क्यों पीछे है। इस पर सवाल करते हुए लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने वीडियो और पोस्ट करके भारत की आत्मा को झकझोरने का कार्य किया है। राहुल गांधी ने कहा:भारत चीन से मुकाबला सिर्फ एक लोकतांत्रिक उत्पादन मॉडल से कर सकता है। उन्होंने कहा, हुनर को हक़ मिलना चाहिए और युवा शक्ति को संसाधन मिलना चाहिए। यह ताकत और युवाओं को दिशा देने वाली नीति देश को चाहिए। इससे पहले उन्होंने कहा: प्रधानमंत्रीजी, कभी सरकार की नीतियों की भी जवाबदेही ले लीजिए!




















