• Latest
  • Trending
  • All
  • News
  • Business
  • Politics
  • Science
  • World
  • Lifestyle
  • Tech
उत्तर प्रदेश -मुख्यमंत्री तथा केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के साथ साहिबाबाद, गाजियाबाद में ग्रीन डेटा सेन्टर हेतु भूमि पूजन कर शिलान्यास किया

उत्तर प्रदेश -मुख्यमंत्री तथा केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के साथ साहिबाबाद, गाजियाबाद में ग्रीन डेटा सेन्टर हेतु भूमि पूजन कर शिलान्यास किया

June 27, 2025
सहरसा – पत्रकार से मारपीट के विरोध में छात्र संगठनों ने फूंका पुतला, कार्रवाई की मांग

सहरसा – पत्रकार से मारपीट के विरोध में छात्र संगठनों ने फूंका पुतला, कार्रवाई की मांग

September 13, 2026
सहरसा – सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट का आरोप

सहरसा – सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट का आरोप

September 13, 2026

पोषणट्रैकर पर शत-प्रतिशत कार्य अपलोड करने का निर्देश

September 12, 2026

पलासी डिग्री कॉलेज से मिला स्नेह और सम्मान हमेशा रहेगा याद : प्रोफेसर अवनीश कुमार सुमन

September 12, 2026

बाढ़ पूर्व तैयारी एवं आपदा सुरक्षा को लेकर पलासी में आंगनवाड़ी कर्मियों का उन्मुखीकरण

September 12, 2026
अररिया – फारबिसगंज में नवनियुक्त BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह।

अररिया – फारबिसगंज में नवनियुक्त BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह।

September 12, 2026
अररिया – भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे काली मंदिर किये पूजा-अर्चना, नानु बाबा से लिये आशीर्वाद

अररिया – भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे काली मंदिर किये पूजा-अर्चना, नानु बाबा से लिये आशीर्वाद

September 12, 2026
फारबिसगंज- फारबिसगंज -महावीरी झंडा शोभायात्रा को लेकर अररिया एसपी का बड़ा फ्लैग मार्च

फारबिसगंज- फारबिसगंज -महावीरी झंडा शोभायात्रा को लेकर अररिया एसपी का बड़ा फ्लैग मार्च

September 12, 2026

आंगनबाड़ी कर्मियों को सरकारी कर्मी का दर्जा देने की मांग, अररिया में यूनियन की नई जिला कमेटी गठित

September 11, 2026

सर्वाधिक शराब बरामदगी के लिए जोकीहाट थानाध्यक्ष पुरस्कृत

September 11, 2026
अररिया – बैंककर्मियों ने हड़ताल कर बुलंद की मांगों की आवाज

अररिया – बैंककर्मियों ने हड़ताल कर बुलंद की मांगों की आवाज

September 11, 2026

September 11, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, September 15, 2026
  • Login
NAJARIA NEWS
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper
No Result
View All Result
NAJARIA NEWS
No Result
View All Result
Your text

उत्तर प्रदेश -मुख्यमंत्री तथा केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के साथ साहिबाबाद, गाजियाबाद में ग्रीन डेटा सेन्टर हेतु भूमि पूजन कर शिलान्यास किया

by Office Araria
June 27, 2025
0
उत्तर प्रदेश -मुख्यमंत्री तथा केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के साथ साहिबाबाद, गाजियाबाद में ग्रीन डेटा सेन्टर हेतु भूमि पूजन कर शिलान्यास किया
Share on FacebookShare on Twitter
Post Views: 136

उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की मुख्यमंत्री ने की मुक्त कंठ से प्रशंसा

प्रधानमंत्रीजी के विकसित भारत अभियान का हिस्सा बनकर उप्र आत्मनिर्भर और विकसित प्रदेश के रूप में देश के ग्रोथ इंजन की भूमिका का निर्वहन कर रहा है : मुख्यमंत्री

सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड 50 वर्ष की शानदार यात्रा के उपरांत अमृतकाल की ओर अग्रसर

सीईएल प्रधानमंत्रीजी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में अपनी भूमिका का निर्वहन करता हुआ दिखाई दे रहा

वर्ष 1974 में स्थापित सेन्ट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड देश में सौर फोटोवोल्टिक मॉड्यूल बनाने वाली अग्रणीय संस्थाओं में से एक…

सीईएल ग्रामीण विद्युतीकरण,
सरकारी प्रतिष्ठानों और अक्षय उर्जा पहलों में महत्वपूर्ण योगदान दिया

भारत की मिनी रत्न कम्पनी के रूप में अपना नाम दर्ज कर चुकी है सीईएल

डबल इंजन की सरकार प्रदेश में टीमभाव के साथ कार्य कर रही है
टीम भाव ने प्रदेश के 06 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से उबारने में सफलता प्राप्त की

प्रति व्यक्ति आय को ढाई गुना बढ़ाने में सफलता मिली, बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हुआ, सड़क, रेलवे, मेट्रो, वॉटर-वे आदि हैं उदाहरण

रेलवे की सेफ्टी और सेक्योरिटी के सम्बन्ध में सीईएल द्वारा अच्छा कार्य किया गया

सीईएल के सहयोग से बेसिक शिक्षा विद्यालयों को स्मार्ट क्लास से जोड़ा गया

उप्र में देश की पहली क्वॉन्टम यूनिट, बायोटेक्नोलॉजी पार्क
स्थापित करेंगे : केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार

कार्यक्रम में सीईएल की ओर से भारत सरकार को 21 करोड़ रुपये के लाभांश का चेक भेंट किया गया तथा सीईएल तथा मल्टी इन्फ्रा के मध्य 200 मेगावॉट सोलर मॉड्यूलर के लिए एमओयू हस्तान्तरित

मीरा, प्रवीण वत्स, विशेष संवाददाता नजरिया न्यूज, गाजियाबाद,26 जून।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की उपलब्धियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नया भारत बिना रूके, बिना डिगे तथा बिना झुके अपनी विकास यात्रा को आगे बढ़ा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत अभियान का हिस्सा बनकर उत्तर प्रदेश एक आत्मनिर्भर और विकसित प्रदेश के रूप में देश के ग्रोथ इंजन की भूमिका का निर्वहन कर रहा है। उन्होंने सेन्ट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (सी0ई0एल0) को बधाई देते हुए कहा कि सेन्ट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड 50 वर्ष की शानदार यात्रा के उपरान्त अमृतकाल की ओर अग्रसर है। आज यहां एक नये ग्रीन फील्ड डाटा सेन्टर का भी शिलान्यास किया जा रहा है। सी0ई0एल0 प्रधानमंत्री जी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में अपनी भूमिका का निर्वहन करता हुआ दिखाई दे रहा है।
मुख्यमंत्री जी आज साहिबाबाद, गाजियाबाद में सेन्ट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के स्वर्ण जयन्ती समारोह एवं ग्रीन डाटा सेन्टर (टीयर-प्प्प्) के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी तथा केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 जितेन्द्र सिंह ने सी0ई0एल0-ई0एस0डी0एस0 ग्रीन डेटा सेन्टर हेतु भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन कर डाटा सेन्टर की कार्यप्रणाली के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री जी ने सी0ई0एल0 परिसर में पौध रोपण भी किया। कार्यक्रम में सी0ई0एल0 की ओर से भारत सरकार को 21 करोड़ रुपये के लाभांश का चेक भेंट किया गया। सी0ई0एल0 तथा मल्टीइन्फ्रा के मध्य 200 मेगावॉट सोलर मॉड्यूलर के लिए एम0ओ0यू0 भी हस्तान्तरित किया गया।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि यात्रा में प्रारम्भिक उत्थान के पश्चात बीच का ऐसा कालखण्ड आया, जिसमें सी0ई0एल0 के ऊपर अन्धकार के बादल मड़राने लगे थे। एक समय डिसइन्वेस्टमेन्ट का हिस्सा बना यह संस्थान आज भारत की मिनी रत्न कम्पनी के रूप में अपना नाम दर्ज कर चुका है व अपने लाभांश का चेक मंत्री जी को सौंपा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि हमने देश की आजादी के आयोजन को नहीं देखा। बहुत सारे लोग ऐसे भी होंगे, जिनको देश की आजादी स्वर्ण जयन्ती वर्ष भी नहीं पता होगा, लेकिन आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम का सहभागी बनने तथा आजादी के शताब्दी महोत्सव के संकल्पों से जुड़ने का अवसर हम सब को प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री जी ने भारतवासियों के समक्ष एक लक्ष्य दिया कि जब यह देश वर्ष 2047 में आजादी का शताब्दी वर्ष मना रहा होगा, तब हमें कैसा भारत चाहिए। वह विकसित व आत्मनिर्भर भारत होगा। विकसित भारत की राह मिनी रत्न व नवरत्न संस्थाओं के माध्यम से तय की जा सकेगी।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 1974 में स्थापित सेन्ट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड देश में सौर फोटोवोल्टिक मॉड्यूल बनाने वाली अग्रणी संस्थाओं में से एक है। इसने ग्रामीण विद्युतीकरण, सरकारी प्रतिष्ठानों और अक्षय उर्जा पहलों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज देश का ऐसा पहला डेटा सेन्टर यहां स्थापित हो रहा है, जिसके पास ऐसी टेक्नोलॉजी है, जो भारत में दूसरी जगह नहीं है। सी0ई0एल0 देश में अनेक क्षेत्रों में कार्य कर रहा है, जिसमें रेलवे, रक्षा, रिन्यूएवल एनर्जी आदि सम्मिलित हैं। सी0ई0एल0 देश को अपनी प्रौद्योगिकी और इनोवेशन का लाभ दे रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ने विगत 08 वर्षों में प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। यह बहुत कम देखने को मिलता है कि कोई राज्य 08 वर्षों में अपनी अर्थव्यवस्था में ढाई गुना की वृद्धि कर ले। उत्तर प्रदेश ने इस लक्ष्य को प्राप्त किया है। वर्ष 2016-17 में यह प्रदेश एक बीमारू राज्य माना जाता था। प्रदेश पहचान की संकट से गुजर रहा था। इसे देश के विकास में बैरियर माना जाता था। आज लोगों में उत्तर प्रदेश के बारे में परसेप्शन में बदलाव आया है।

गाजियाबाद -मुख्यमंत्री ने सीईएल से प्रदेश में इनोवेशन, आर एण्ड डी के
प्रोग्राम तथा नई स्टार्टअप संस्कृति को विश्वविद्यालयों और अन्य अकादमिक संस्थाओं के माध्यम से आगे बढ़ाने का आवाह्न किया- नजरिया न्यूज

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में टीमभाव के साथ कार्य करना प्रारम्भ किया, परिणामस्वरूप प्रदेश के 06 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से उबारने में सफलता प्राप्त की है। राज्य में प्रतिव्यक्ति आय को ढाई गुना से अधिक बढ़ाने में भी सफलता मिली है। प्रदेश में बेहतरीन इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया गया है। इसमें सड़क, रेलवे, मेट्रो, वॉटर-वे आदि सम्मिलित हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विगत 08 वर्षों में प्रदेश में 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनमें से 15 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को जमीनी धरातल पर उतारा जा चुका है। अधिकतर इकाईयों में उत्पादन भी प्रारम्भ हो चुका है। पहले यहां कोई निवेश नहीं करना चाहता था। उद्यमियों को विभिन्न सेक्टोरियल पॉलिसीज से जोड़ा गया है। निवेश मित्र एवं सिंगल विण्डो पोर्टल के माध्यम से निवेशकों को निवेश से सम्बन्धित सुविधा प्रदान की गई है। इसके माध्यम से उन्हें इन्सेंटिव भी उपलब्ध कराया जा रहा है। एम0ओ0यू0 की मॉनिटरिंग के लिए सेल की व्यवस्था की गई है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने देश में उत्तर प्रदेश व तमिलनाडु में डिफेन्स मैन्युफैक्चरिंग के दो नये कॉरिडोर चिन्हित किये थे। उत्तर प्रदेश में डिफेन्स मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर 06 नोड में विकसित किया जा रहा है। इस क्षेत्र में अब तक लगभग 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। लखनऊ नोड के माध्यम से ब्रम्होस मिसाइल का उत्पादन प्रारम्भ किया जा चुका है। मिसाइल कार्यक्रम से जुड़े हुए अनेक उपकरण सी0ई0एल0 जैसी संस्थाओं के माध्यम से प्राप्त होते हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर के दौरान आकाश और ब्रम्होस मिसाइलों का पाकिस्तान पर सफलतापूर्वक प्रयोग किया गया है। कहा जा सकता है कि यह दोनों मिसाइलें पाकिस्तान पर टेस्टेड हैं और दुनिया के लिए ट्रस्टेड हैं। यह देश की स्ट्रेन्थ को प्रदर्शित करती हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने तय किया है कि वर्ष 2070 तक हमें नेट जीरो के लक्ष्य को प्राप्त करना है। नेट जीरो के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दुनिया के अनेक देशों ने थर्मल पावर को बैन किया है। उन्होंने रिन्यूएवल एनर्जी व ग्रीन एनर्जी की ओर कदम बढ़ाए हैं। हमें रिन्यूएवल एनर्जी के क्षेत्र में अच्छा कार्य करना होगा।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 2027 तक प्रदेश में 20 हजार मेगावॉट रिन्यूएवल एनर्जी को जनरेट करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दिशा में अनेक क्षेत्रों में कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है। रेलवे की सेफ्टी और सेक्योरिटी के सम्बन्ध में भी सी0ई0एल0 द्वारा अच्छा कार्य किया गया है। सिग्नल सिस्टम को आधुनिक तकनीक से जोड़कर रेलवे को नया आयाम प्रदान किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि सरकारी संस्थानों के अन्तर्गत बेसिक शिक्षा में 01 करोड़ 91 लाख बच्चे पढ़ते हैं। आज से 08 वर्ष पूर्व यह सभी संस्थान जर्जर स्थिति में थे। हमने इनके सुधार के लिए आपरेशन कायाकल्प चलाया। सी0ई0एल0 के सहयोग से इन विद्यालयों को स्मार्ट क्लास से जोड़ा गया। स्मार्ट क्लास के बोर्ड अन्ब्रेकेबल तथा आसानी से उपयोग करने योग्य हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जैसा प्रधानमंत्री जी इन्ट्यूशन को इण्डस्ट्री से जोड़ने की आवश्यकता पर हमेशा बल देते हैं। उत्तर प्रदेश इस दिशा में निरन्तर कदम बढ़ा रहा है। हम सौभाग्यशाली हैं कि प्रदेश में शिक्षा के अच्छे-अच्छे केन्द्र, विश्वविद्यालय, 02 आई0आई0टी0, आई0आई0एम0 तथा सेन्ट्रल लैबरेटरिज स्थित हैं। कोविड कालखण्ड के दौरान इन सेन्ट्रल लैबरेटरिज से लगातार संवाद बनाया जाता था। मुख्यमंत्री जी ने सी0ई0एल0 से प्रदेश में इनोवेशन, आर0 एण्ड डी0 के प्रोग्राम तथा नई स्टार्टअप संस्कृति को विश्वविद्यालयों और अन्य अकादमिक संस्थाओं के माध्यम से आगे बढ़ाने का आवाह्न किया।
केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 जितेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। हम नोएडा स्थित आई0आई0टी0 कानपुर के परिसर में देश की पहली क्वॉन्टम यूनिट स्थापित करने जा रहे हैं। भारत विश्व के उन तीन-चार देशों में सम्मिलित है, जिन्होंने नेशनल क्वान्ॅटम मिशन पर कार्य किया है। हम लखनऊ के नजदीक एक बायोटेक्नोलॉजी पार्क स्थापित करेंगे। जैसे मुख्यमंत्री जी ने देश के 100 यूनिकॉर्न के साथ बैठक कर उनके विचार सुने, वैसे ही हम भी उत्तर प्रदेश में दो या तीन दिवसीय स्टार्टअप कॉन्क्लेव आयोजित करेंगे।
इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा, समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री असीम अरुण, पिछड़ावर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नरेन्द्र कुमार कश्यप सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share this on WhatsApp
Share197Tweet123Share49
Office Araria

Office Araria

Related Posts

सहरसा – पत्रकार से मारपीट के विरोध में छात्र संगठनों ने फूंका पुतला, कार्रवाई की मांग

सहरसा – पत्रकार से मारपीट के विरोध में छात्र संगठनों ने फूंका पुतला, कार्रवाई की मांग

by Office Araria
September 13, 2026
0

नजरिया न्यूज़ सहरसा। विकास कुमार। खबर सहरसा से है, जहां सदर अस्पताल में समाचार संकलन के दौरान प्रभात खबर डिजिटल...

सहरसा – सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट का आरोप

सहरसा – सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट का आरोप

by Office Araria
September 13, 2026
0

नजरिया न्यूज़, सहरसा। विकास कुमार। सहरसा सदर अस्पताल में बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग करने पहुंचे एक पत्रकार के साथ मारपीट...

  • Trending
  • Comments
  • Latest
अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

अररिया – छापामारी के दौरान फुलकाहा थाना के SI की हुई संदेह हास्यपद स्थिति में मौत

March 13, 2025

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए रानीगंज BDO

May 20, 2025
अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

अररिया – पप्पू झा मौत के मामले में परिजन के साथ भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य ने की एसपी से मुलाकात

July 30, 2024

Hello world!

1

22, 28 एवं 29 जनवरी को तीन पंचायतों में ‘जनता के दरबार में जिलाधिकारी’ कार्यक्रम किया जाएगा आयोजन

1
सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

सरस्वती पूजा को लेकर पलासी थाना में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन पर जोर

1
सहरसा – पत्रकार से मारपीट के विरोध में छात्र संगठनों ने फूंका पुतला, कार्रवाई की मांग

सहरसा – पत्रकार से मारपीट के विरोध में छात्र संगठनों ने फूंका पुतला, कार्रवाई की मांग

September 13, 2026
सहरसा – सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट का आरोप

सहरसा – सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट का आरोप

September 13, 2026

पोषणट्रैकर पर शत-प्रतिशत कार्य अपलोड करने का निर्देश

September 12, 2026
Youtube Facebook

About US

Member of Working Journalist Media Council (Ref. No.: WJMC/7489-236)
Self-Regulatory Body under Information Technology
Intermediary Guidelines and Digital Media Ethics Code, Rule, 2021
Ministry of Information & Broadcasting (Government of India)
MIB Ref. No.: 50013/174/2021-DM

Contact Us

Registered Office : Infront of TVS Show Room, Najaria News Builing, OmNagar,
Ward No 08, Araria,
Pincode- 854311, District- Araria, State- Bihar
E-mail : najarianewsofficial@gmail.com
Contact :- 9570517798, (Call And Whatsapp), 7004302782

Contact Person : Vikash Prakash
Designation : Director-cum-Editor in Chief
Mobile : 9570517798, 7004302782

Recent Post

  • सहरसा – पत्रकार से मारपीट के विरोध में छात्र संगठनों ने फूंका पुतला, कार्रवाई की मांग
  • सहरसा – सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट का आरोप
  • पोषणट्रैकर पर शत-प्रतिशत कार्य अपलोड करने का निर्देश
  • पलासी डिग्री कॉलेज से मिला स्नेह और सम्मान हमेशा रहेगा याद : प्रोफेसर अवनीश कुमार सुमन
  • बाढ़ पूर्व तैयारी एवं आपदा सुरक्षा को लेकर पलासी में आंगनवाड़ी कर्मियों का उन्मुखीकरण

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

No Result
View All Result
  • Home
  • बिहार न्यूज़
    • अररिया न्यूज़
    • पुर्णिया
    • किशनगंज
  • झारखण्ड
    • रांची
    • दुमका
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • अयोध्या
    • सुल्तानपुर
    • जोनपुर
  • धर्म
    • धार्मिक
  • कैरियर
  • Video News
  • E-Paper

Copyright © 2017 Najaria News, @ Design By Future Shine

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In