नजरिया न्यूज, कटिहार। बिहार राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। कर्मियों ने 23 जून से 25 जून तक कार्यालय में काला बिल्ला लगाकर कार्य करने के बाद लंच टाइम में जिला मुख्यालय के समक्ष अपने मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
संघ के मंत्री कुमार चंदन ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत कर्मी काला बिल्ला लगाकर कार्य कर रहे हैं और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लिपिक संवर्ग के कर्मियों के साथ न्याय नहीं हुआ है और 25 सालों से उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है।
कर्मियों की प्रमुख मांगें हैं कि लिपिक संवर्ग के कर्मियों की पदोन्नति में बदलाव किया जाए, सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर विभागीय परीक्षा ली जाए, और जो कर्मचारी सेवा में वापस आए हैं उन्हें जिला मुख्यालय में काम करने का अवसर दिया जाए।






















