नजरिया न्यूज, कटिहार। सगासा संघर्ष समन्वय समिति बिहार के नेतृत्व में ग्रामीण आवास कर्मियों ने समाहरणालय गेट के समक्ष 16 सूत्री मांगो की समर्थन में धरना प्रदर्शन किया है। जो 27 जून तक जारी रहेगा। इस प्रदर्शन में पर्यवेक्षक संघ, लेखापाल संघ और आवास कर्मी संघ ने भाग लिया। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला ग्रामीण आवास संघ के अध्यक्ष राकेश यादव ने की। श्री यादव ने कहा कि उनलोगों का मांग है
कि मानदेय का सम्मान जनक पुनरीक्षण किया जाय, राज्य कर्मी का दर्जा दिया जाय, स्थायी कर्मियों के अनुरूप सुविधा दी जाय, सामान काम का सामान वेतन दिया जाय, उच्च स्तरीय कमिटी के रिपोर्ट को लागु किया जाय, सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश का पालन किया जाय, सेवा पुस्तिका का संधारण किया जाय।
स्थानातरण गृह प्रखंड से 15 किलोमीटर दूर तक के प्रखंड में किया जाय। ग्रामीण आवास कर्मियों के मृत्यु उपरांत आश्रितों को अनुकम्पा का लाभ दिया जाय, ग्रामीण आवास कर्मियों के साथ होने वाले भयादोहन एवं दमन पर सख्ती से रोक लगाया जाय, ग्रामीण आवास कर्मियों को अन्य कार्यों में न लगाकर प्रशासनिक दमनात्मक कार्यवाई पर रोक लगाया जाय,
ग्रामीण आवास कर्मियों को भिन्न कार्यों पर प्रतिनियुक्ति करने पर विशेष भत्ता का भुगतान किया जाय, संविदा रद ग्रामीण आवास कर्मियों को पुनः बहाल किया जाय, ग्रामीण आवास कर्मियों के पद नाम में संसोधन करते हुए नया पद नाम पंचायत सहायक,
प्रखंड लेखापाल एवं प्रखंड पर्यवेक्षक सहित आदि मांग शामिल है। कुमोद यादव, मिथलेश यादव, संतीश यादव, कंचन पासवान आदि मौजूद थे।
अररिया – ₹4.85 लाख गबन मामले में कार्रवाई, कटिहार से आरोपित गिरफ्तार
नजरिया न्यूज़, अररिया। विकाश प्रकाश। सिद्धि इंटरप्राइजेज के ₹4.85 लाख गबन मामले में अररिया पु bbलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...






















