समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार अनुमंडल विधिक सेवा समिति, दलसिंहसराय के सौजन्य से शशिकांत राय, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में गुरुवार को अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय परिसर में नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश शशिकांत राय ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों , अधिवक्तागणों एवं आम लोगों को यह शपथ दिलाया कि वे कभी भी नशीली दवाओं के दुरुपयोग या अन्य किसी भी प्रकार के नशीली उत्पादों का सेवन नहीं करेंगे।साथ ही अपने परिजनों या परिचितों को भी नशीली दवाओं के दुरुपयोग व अन्य नशीली उत्पादों का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करेंगे एवं वे अपने कार्यालय परिसर को नशा मुक्त रखेंगे और अपने सहयोगियों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने नशीली दवाओं के नियमित सेवन से शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव पर विस्तारपूर्वक बताया ।
उन्होंने नशीली दवाओं के अवैध तस्करी के रोकथाम हेतु भी आमजनों से अपील किया। कार्यक्रम में विवेक चंद्र वर्मा, अवर न्यायाधीश प्रथम विवेक चंद्र वर्मा, मुंसिफ स्पर्श अग्रवाल, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी काजल सोनावाला, प्रशिक्षु न्यायिक पदाधिकारी अनुज कुमार, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रभात कुमार चौधरी, महासचिव राजीव रंजन सिन्हा, अधिवक्तागण शिवशंकर प्रसाद वर्मा, विनोद कुमार पोद्दार समीर, संतोष कुमार सिंह, प्रभात कुमार मिश्र इत्यादि, कर्मचारीगण श्रीराम सिंह, राम विनोद महतो, मक्केश्वर प्रसाद, गंगेश झा, प्रकाश रंजन, राजीव रंजन , विशालदीप प्रकाश, चंदन मिश्रा, संगीता झा, रामप्रवेश राय , चांद , मुन्ना आदि, पी एल भी रामबाबू पासवान, सुभाषचंद्र पासवान सम्मिलित हुए। वहीं दूसरी ओर उपकारा, दलसिंहसराय के परिसर में नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतराष्ट्रीय दिवस मनाया गया । पैनल अधिवक्ता अमन द्विवेदी ने नशीली दवाओं के नियमित सेवन से शरीर पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे विस्तारपूर्वक कैदियों, जेल पदाधिकारियों, कर्मियों आदि को बताया । नशीली दवाओं के अवैध तस्करी के रोकथाम हेतु विस्तारपूर्वक चर्चा किया । उन्होंने अंतराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर जेल के सभी पदाधिकारियों, कर्मचारियों तथा कैदियों को यह शपथ दिलाया कि वे कभी भी नशीली दवाओं का सेवन नहीं करेंगे एवं अपने परिजनों / परिचितों को नशीली दवाओं का सेवन नहीं करने हेतु जागरूक करेंगे। मौके पर त्रिभुवन सिंह, काराधीक्षक, पारा विधिक स्वयं सेवक संजीत कुमार इत्यादि मौजूद थे ।
अररिया – ₹4.85 लाख गबन मामले में कार्रवाई, कटिहार से आरोपित गिरफ्तार
नजरिया न्यूज़, अररिया। विकाश प्रकाश। सिद्धि इंटरप्राइजेज के ₹4.85 लाख गबन मामले में अररिया पु bbलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...






















