नज़रिया न्यूज़ (अररिया), जोगबनी से माला मिश्रा की रिपोर्ट
स्थानीय ज़ेनिथ पब्लिक स्कूल और इकोस्कूल एडवंचर, चंडीगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को स्कूल परिसर एडवेंचर गेम का आयोजन किया गया।
जिसमे अल्फ़ा क्रॉस, वाल क्लाईंबिंग, स्विमिंग पूल, आरचरी, बॉडी जोर्ब, बूगी वोगी, रोलर, रोप लेडर, टार्ज़न स्विंग, डांसिंग बम्बू, हूपला, ट्रम्पॉलिंग, हमेस्टर व्हील, रेन डांस, ऑस्ट्रेलियन ट्रॉली, जीप लाइन, वर्मा ब्रिज, मोगली वाॉक, बॉउंटी, कमांडो नेट, कमांडो क्रॉल, मस्कोट, होप स्कॉच, डायगनल रोप लाडडर, टेंट पीचिंग, मोबइल प्लेनटोरियन और अन्य गेम को करवाया गया।
सर्वप्रथम इस समर कैम्प क़ी विधिवत शुरुआत स्कूल क़ी प्रिंसिपल कविता खान, निदेशक खुर्शीद खान और इकोस्कूल एडवेंचर के अविनाश कुमार ने फीता काट कर किया।
इस प्रोग्राम को नौ ग्रुप मे बाँटा गया था जिसमे हर ग्रुप मे 60 बच्चे शामिल थे।
सभी बच्चो ने जमकर लुफ्त उठाया।
प्रिंसिपल कविता खान ने बताया क़ी इस तरह के प्रोग्राम होने से बच्चो के अंदर से भय खत्म हो जाता है और मानसिक रूप से बच्चे मजबूत बनते है।






















