– फाइलेरिया में भी योग लाभदायक
मुजफ्फरपुर।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर पटियासा, बसौली, मझौली, मझौलिया, भटोना, रौतिनिया, रक्शा पर शनिवार को विश्व योग दिवस का कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर, रोगी हितधारक मंच के द्वारा आयोजन किया गया, जिसमें सीएचओ अभिलाषा प्रिया, नवीन कुमार, गीता कुमारी, रंजन जायसवाल, सत्यम कुमार, अविनाश कुमार और एएनएम, आशा, फाइलेरिया मरीज, जीविका, वार्ड मेंबर भाग लिए।
सीएचओ और रोगी हित धारक मंच के सदस्यों ने योगा करके बीमारी से छुटकारा पाने की विधि बताई। फाइलेरिया बीमारी भी योगा करके कम किया जा सकता है। इसके लिए उन्होंने फाइलेरिया मरीजों को भी व्यायाम करके बताई। रोगी हित धारक मंच मेंबर फाइलेरिया मरीज रुनम देवी और एसएचजी मीरा कुमारी नें गांव में महिलाओं के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाए और व्यायाम करने के बारे में जानकारी दी।
एनएच-27 किनारे युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी, धारदार हथियार से हत्या की आशंका
नजरिया न्यूज़, आरएस/अररिया। विकाश प्रकाश। आरएस थाना क्षेत्र के हरियाबाड़ा स्थित एनएच-27 किनारे गुरुवार देर रात एक युवक के गंभीर...






















