आदित्य दत्ता नजरिया न्यूज़ रानीगंज
विश्व योग दिवस के अवसर पर रमणजी लक्ष्मी सरस्वती शिशु मंदिर, रानीगंज में योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृष्ण कुमार सेनानी, सुमन झा, नीलम देवी, गीत गोविन्द महतो, संजीत राज, राजीव चौधरी चुनु, रंजीत यादव, दिलीप दत्ता, मनीष कुमार, संतोष राउत सहित शिशु मंदिर के प्राचार्य, विद्यालय के बच्चे, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।
सभी ने मिलकर “करे योग, रहे निरोग” का संदेश देते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में योग के महत्व और दैनिक जीवन में इसके लाभों पर प्रकाश डाला गया। योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए उनके स्वास्थ्य लाभ बताए।स्थानीय स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।






















