- मुकदमा वापस नहीं लिया तो आंदोलन होगा और तेज व उग्र; महेश
समस्तीपुर/दलसिंहसराय
(राज कुमार सिंह)
भारत की जनवादी नौजवान सभा और कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को छात्र नेता कुन्दन यादव पर जिला परिषद 26 की सदस्या के द्वारा दर्ज कराए गए झूठे मुकदमे (थाना कांड सं. 196/25) के विरोध में एवं मामले की वापसी को लेकर एसएफआई (SFI) एवं डीवाईएफआई (DYFI) की दलसिंहसराय अंचल कमिटी द्वारा जोरदार प्रदर्शन करते हुए अंचल कार्यालय धरना प्रदर्शन किया।
इससे पहले एनएच 28 सरदारगंज चौक से एक विशाल जुलूस निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-युवाओं ने हिस्सा लिया। जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों गुदरी रोड, गोलापट्टी,थाना गेट,32 नम्बर रेलवे गुमटी होते हुए “झूठा मुकदमा वापस लो, दलसिंहसराय थाना की कार्यशैली में सुधार करो, पुलिस प्रशासन की मनमानी बंद करो” जैसे नारों के साथ अंचल कार्यालय पहुंचा।जहां प्रशासन के विरुद्ध नारे लगाए एवं वक्ताओं ने संबोधित किया।
प्रदर्शन के उपरांत एक सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता राहुल कुमार एवं नीलकमल ने की। सभा को संबोधित करते हुए डीवाईएफआई (DYFI) के जिलाध्यक्ष महेश कुमार ने कहा की बिहार में भ्रष्टाचार, दलाली और अपराध का गठजोड़ हर स्तर पर हावी है। एक जनप्रतिनिधि के इशारे पर झूठा मुकदमा दर्ज करवाना निंदनीय है। थाना प्रभारी ने बिना किसी जांच के मुकदमा दर्ज कर न्याय की पूरी प्रक्रिया का मज़ाक बना दिया है।यह फर्जी मुकदमा न केवल कानून की अवहेलना है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है।
वंही एडवा की राज्य सचिव नीलम देवी ने आंदोलन को समर्थन देते हुए पुलिस प्रशासन की तीव्र आलोचना करते हुए कहा कि यह मामला सत्ता-संरक्षित दमन का एक उदाहरण है।कुंदन यादव एवं जिला परिषद सदस्या के बीच सोशल मीडिया पर केवल वैचारिक मतभेद था।यदि कोई पोस्ट आपत्तिजनक थी तो उचित कानूनी प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए थी।लेकिन बिना किसी प्राथमिक जांच किये पुलिस के द्वारा सीधे मुकदमा दर्ज कर देना, यह दर्शाता है कि यह एक राजनीतिक साजिश है, जिसका उद्देश्य युवाओं की आवाज को दबाना है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर मुकदमे की तत्काल वापसी की मांग की।
सभा को डीवाईएफआई (DYFI) के जिला मंत्री उमेश शर्मा, कोषाध्यक्ष भोला राम, संजय कुमार, बबलू कुमार, राजवेन्द्र कुमार, विधानचंद, रविशंकर कुमार, संजय पासवान, विपीन कुमार, कुन्दन पासवान, नरेश दास, महेन्द्र सिंह, अरुण , अबधेश राय , धरवेंद्र राय , अरसद आलम , गुलशेर , मोहम्मद सोनू , अमित सिंह , कन्हैया यादव , विकास यादव , नवनित यादव , समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संबोधित करते हुए एक सुर में फर्जी मुकदमे की वापसी की मांग की।
साथ ही प्रदर्शनकारी नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर कुन्दन यादव पर से झूठा मुकदमा जल्द वापस नहीं लिया गया तो यह आंदोलन और तेज व उग्र होगा जहां पुलिस-प्रशासन को जनाक्रोश का सामना करना पड़ेगा।






















