- अपने समर्थकों व शुभचिंतकों के साथ किया चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा.
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी का मना जन्म दिन,केक काट कर दी बधाई
अररिया और फारबिसगंज के पूर्व विधायक और जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष जाकिर हुसैन खान ने ख़रैय्या बस्ती अररिया स्थित अपने आवास का विधिवत उदघाटन करते हुए कहा कि वो हर हाल में अररिया सदर से ही विधान सभा का चुनाव लड़ेंगे ,वो अपने अररिया आवास और चुनाव कार्यालय में अपने समर्थकों और शुभचिंतकों के साथ ये ऐलान किया कि मैं हर हाल में अररिया विधान सभा से ही चुनाव लड़ूंगा.इसके लिए उन्होंने अररिया में आवास भी ले लिया है,जिसे आज गुरुवार को विधिवत उद्घाटन भी कर लिया है और उनका चुनावी कार्यालय भी इसी आवास पर होगा । जाकिर हुसैन खान ने बताया कि कार्यालय में विधिवत रूप से आज से शिफ्ट हो गए हैं,,विदित हो कि जाकिर हुसैन पूर्व में दो बार विधायक रह चुके हैं। अररिया में भी वो 2010 में विधायक रह चुके है यहां उनके समर्थकों और शुभचिंतकों की बड़ी संख्या है और वो इस क्षेत्र में काफी लोकप्रिय भी हैं , इसलिए यहां से चुनाव लड़ने तय है।






















