64 दिनों तक जारी रहा महिला संवाद कार्यक्रम
वीरेंद्र चौहान, नजरिया न्यूज ब्यूरो किशनगंज, 19जून।
अठारह अप्रैल से निरंतर जारी महिला संवाद कार्यक्रम। 64वें दिन समापन हुआ। कार्यक्रम में अब तक 2 लाख 34 हजार से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। आकांक्षा, प्रश्न, सुझाव, शिकायत
एवं अनुभवों को सुनाने के माध्यम भागेदारी का इतिहास कायम हुआ।
महिलाओं के बीच विकास की दिशा में उत्प्रेरक की भूमिका महिला संवाद कार्यक्रम निभाएगा।
फिलहाल,12 सौ 49 ग्राम संगठन में अब तक महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है. शुक्रवार को शेष बचे हुए 13 ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. शुक्रवार को बहादुरगंज प्रखंड के मोहम्मदनगर पंचायत में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जायगा. वहीं, दिघलबैंक प्रखंड के सतकौवा, दिघलबैंक पंचायत, कोचाधामन के हल्दीखोड़ा, बलिया, मजकुरी, कोचाधामन पंचायत, ठाकुरगंज प्रखंड के दुधोती, रसिया, भोलमारा, छेतल पंचायत में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जायगा.

किशनगंज, बिहार – महिला संवाद कार्यक्रम में भाग लेतीं महिलाएं -नजरिया न्यूज
पोठिया प्रखंड के टिप्पीझाड़ी, नौकट्टा सहित शुकवार को जिला के विभिन्न प्रखंडों के 13 ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जायगा. महिला संवाद कार्यक्रम में अब तक 31 हजार 40 आकांक्षाएँ दर्ज की गई हैं. महिला संवाद मोबाइल एप के माध्यम से इन आकांक्षाओं को कार्यक्रम में दर्ज किया गया है. दर्ज आकांक्षाओं को सरकार के संबंधित विभाग, जिला प्रशासन को स्थानांतरित किया जा रहा है. जिससे इन आकांक्षाओं पर आगे कार्य निष्पादन किया जा सके. चौसठ दिन चले महिला संवाद कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना की जानकरी दी गई. जागरूकता वाहन में लगी एल.ई.डी. स्क्रीन के माध्यम से वीडियो फ़िल्म दिखा कर महिलाओं को जागरूक किया गया. महिलाओं के लिए चलाई जा रही सभी योजना की जानकारी से युक्त लीफलेट, उनके बीच वितरित किया गया।























